अब चीनी से करें बालों से जुड़ी हर समस्या का इलाज

झड़ने बालों से लेकर रूखे-बेजान बालों की समस्या से आज हर दूसरा व्यक्ति परेशान है और इसका परमार्नेंट इलाज ढूंढ़ता रहता है। तो आइए जानते हैं इस समस्या का बेहद सस्ता और आसान इलाज।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:10 AM (IST)
अब चीनी से करें बालों से जुड़ी हर समस्या का इलाज
अब चीनी से करें बालों से जुड़ी हर समस्या का इलाज

टूटते-झड़ते बालों की समस्या से आज महिलाओं से लेकर पुरूष हर कोई परेशान है और इसका स्थायी इलाज ढूंढ़ रहा है। वैसे तो इंटरनेट के साथ ही डॉक्टर के पास भी इस समस्या को दूर करने के कई ऑप्शन है लेकिन अच्छा होगा कोई ऐसा उपाय मिल जाए जो सस्ता होने के साथ ही लॉन्ग लॉस्टिंग भी हो। ऐसे में घरेलू चीज़ों का इस्तेमाल हर तरीके से फायदेमंद होता है। तो आज हम किचन में मौजूद ऐसी ही एक चीज़ के बारे में बताएंगे। जो आपके बालों को बनाएंगे लंबा, सॉफ्ट और सिल्की। 

लौटाए बालों की खोई चमक

धूप, धूल और पॉल्यूशन स्किन के लिए ही नहीं बालों के लिए भी बेहद नुकसानदेह होता है। इससे बाल न सिर्फ कमजोर होने लगते हैं बल्कि धीरे-धीरे इनकी चमक भी खोने लगती है। तो इससे बचने के लिए चीनी का करें इस्तेमाल। बस अपने शैम्पू या कंडीशनर में इसे मिलाकर स्कैल्प की मसाज करें और 5 मिनट बाद धो लें।

डेड स्किन सेल्स खत्म करने के लिए

1 चम्चम चीनी को शैंपू में मिलाकर हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करें। 5 मिनट तक ऐसा करें और फिर धो लें। इससे आपके स्कैल्प में मौजूद गंदगी, केमिकल्स और डेड सेल्स आसानी से निकल जाएंगे।

हेयर ग्रोथ के लिए

चीनी को हेयर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करने से स्कैल्प की गहरी सफाई होती है और बंद पोर्स की परेशानी दूर हो जाती है।इससे ऑक्सीजन का फॉलो बढ़ता है। साथ ही, जब आप स्कैल्प की मसाज करती हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इन दोनों की वजह से हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।

सॉफ्ट और सिल्की बालों के लिए

1 चम्मच बादाम तेल, 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच शहद मिलाकर स्कैल्प की मसाज करें। 5 मिनट तक ऐसा करने के बाद बालों को धो लें। इसके रेग्युलर इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सॉफ्ट और सिल्की। इसे हमेशा हल्के गीले बालों पर अप्लाई करें।

Pic credit- https://www.freepik.com/free-photo/beautiful-girl-with-long-hair_6317187.htm#page=1&query=long%20hair&position=14

chat bot
आपका साथी