घर में आसानी से तैयार होने वाले ये 3 आई मास्क दिलाएंगे, डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा

देर रात तक जगना सेहत ही नहीं आपकी खूबसूरती को भी कर सकता है खराब। डार्क सर्कल इसमें सबसे पहला लक्षण है। तो आइए जानते हैं इन्हें कैसे कर सकते हैं दूर घर में तैयार आई मास्क से।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 08:16 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 08:16 AM (IST)
घर में आसानी से तैयार होने वाले ये 3 आई मास्क दिलाएंगे, डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा
घर में आसानी से तैयार होने वाले ये 3 आई मास्क दिलाएंगे, डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा

देर रात तक जागना और सुबह न चाहते हुए भी जल्दी उठना, हमारी ऐसी लाइफस्टाइल डार्क सर्कल्स के पीछे की असली वजह होती है। जानें कुछ ऐसे होममेड आई मास्क के बारे में, जो इन्हें दूर कर आपको देंगे खूबसूरत और आकर्षक आंखें।

1. काले घेरे की समस्‍या

आलू का रस+ बादाम

आलू और बादाम का पेस्ट दाग-धब्बे और डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए रामबाण इलाज है। इस मास्क को लगाने के बाद ही आपको इंस्टेंट निखार मिलेगा। डार्क सर्कल्स की समस्या भी कुछ हद तक कम हो जाएगी।

सामग्री

4 बादाम,1/2 टीस्पून आलू का रस, 2 चुटकी चंदन पाउडर

विधि

फेस वॉश के चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। बोल में सारी सामग्री मिलाएं। इसे आंखों के नीचे लगाकर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। हलके हाथों से मसाज करते हुए मास्क साफ करें। मास्क को पानी से धो दें। अब पूरे चेहरे पर क्रीम अप्लाई करें।

2. चमक लाने के लिए

टमाटर का गूदा+ नींबू का रस

इन दोनों में ही ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती है, जो डार्क सर्कल्स को खत्म करती है।

सामग्री

1 टीस्पून नींबू का रस, 1 टेबलस्पून टमाटर का गूदा

विधि

सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर टॉवल से पोछें। अब बोल में दोनों सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को आंखों के आसपास लगाएं। करीब आधे घंटे बाद मास्क को पानी से धो दें। अब चेहरे पर मॉयस्चराइज़र लगाएं। सप्ताह में इसे दो बार लगाया जा सकता है। इससे जड़ से डार्क सर्कल्स की समस्या खत्म हो जाएगी और आपको देगी खूबसूरत निखार।

3. खूबसूरत आंखों के लिए

काफी+शहद

कॉफी में मौज़ूद कैफीन इस परेशानी को खत्म करने में असरदार होता है।

सामग्री

1 टेबलस्पून कॉफी, 1 टीस्पून शहद, 1 टीस्पून विटमिन ई ऑयल

विधि

बोल में सारी सामग्री मिलाएं।

इसे अंडरआई एरिया पर लगाएं। फिर दस मिनट बाद इसे धो दें।

अब हलके हाथों से मसाज करते हुए आई क्रीम अप्लाई करें। 

कुछ ही दिनों में आपको डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिल सकेगा।

chat bot
आपका साथी