उमस भरे मौसम में चेहरे पर होने वाली परेशानियों से बचाएंगे ये देसी घरेलू नुस्खे

मानसून में चेहरे पर तमाम तरह की परेशानियां नजर आने लगती हैं। कभी पिंपल्स कभी रैशेज तो कभी छोटे-छोटे दाने। ऐसे में यहां दिए गए देसी घरेलू नुस्खों को आजमाकर पा सकती हैं इन तमाम समस्याओं से छुटकारा।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:00 AM (IST)
उमस भरे मौसम में चेहरे पर होने वाली परेशानियों से बचाएंगे ये देसी घरेलू नुस्खे
चेहरे पर ग्रीन फेस पैक लगाए एनिमेटेड तस्वीर

उमस भरे मौसम में पसीने की बहुत ज्यादा परेशानी होती है। जो धूल, गंदगी के साथ मिलकर पिंपल और दूसरी तरह के इंफेक्शन की वजह बन सकता है। तो इस समस्या से निपटने के लिए चेहरे की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। जिसमें यहां दिए गए घरेलू नुस्खे आएंगे बहुत काम।

1. बारिश के मौसम में चेहरे की डीप पोर क्लीजिंग, फेशियल या स्क्रबिंग जरूरी करें। हफ्ते में दो बार स्क्रब काफी होगी। घर पर नेचुरल चीज़ों से स्क्रब बनाएं। इसके लिए पिसे बादाम को दही, सूखे नीबू पाउडर और संतरे के छिलकों के साथ मिलाएं। अब इसे स्किन पर लगाएं और हल्के हाथ से घुमाते हुए रगड़ें। इसके बाद इसे धो लें।

2. गुलाब जल नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। कॉटन बॉल को गुलाब जल में भिगोएं और स्किन को साफ करें। आपकी त्वचा एकदम तरोताजा हो जाएगी।

3. मानसून में फेसपैक के लिए 3 टेबलस्पून ओटमील को अंडे के सफेद हिस्से, एक टीस्पून शहद और दही के साथ मिलाएं। अंडे की जगह गुलाब जल या संतरे का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो दें। इसे सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें। नींबू और संतरे के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें। इसका इस्तेमाल फेसपैक के रूप में भी किया जा सकता है।

4. चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाएं और चेहरे पर लगाकर 20 से 30 मिनट तक रखें इसके बाद धो लें। 

5. बरसात के मौसम में ऐसा फेसवॉश यूज करें, जो तुलसी और नीम के गुणों से भरपूर हों। इसके अलावा फूलों से युक्त टोनर आपकी त्वचा को ठंडा और तरोताजा बनाए रखता है।

6. फेस मास्क इस मौसम में बेहद फायदेमंद होता है। क्ले से बने मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो दें।

7. हमेशा वेट टिश्यू अपने साथ रखें। चेहरे को इससे साफ करके कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करें। इससे आपको ताजगी का एहसास होगा।

Pic credit- Pixabay

chat bot
आपका साथी