Beautiful Skin Like Sonam Kapoor: चाहिए सोनम कपूर जैसी खूबसूरती, तो रोज़ाना करने होंगे बस ये 5 काम!

Beautiful Skin Like Sonam Kapoor सोनम कपूर के ग़ज़ब के लुक्स और फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने की काबिलियत ने ही फैशन क्रिटीक्स को भी उनका फैन बना दिया है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 04:01 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 08:28 AM (IST)
Beautiful Skin Like Sonam Kapoor: चाहिए सोनम कपूर जैसी खूबसूरती, तो रोज़ाना करने होंगे बस ये 5 काम!
Beautiful Skin Like Sonam Kapoor: चाहिए सोनम कपूर जैसी खूबसूरती, तो रोज़ाना करने होंगे बस ये 5 काम!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Beautiful Skin Like Sonam Kapoor: जब बात होती है बॉलीवुड की फैशनिस्टा की तो सबसे ऊपर सोनम कपूर का नाम आता है। सोनम को हमेशा से उनके ग़ज़ब के स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाना गया है। सभी सोनम कपूर के आकर्षक लुक्स, खूबसूरती और स्टाइलिश कपड़ों के दीवाने हैं। यही वजह है कि उन्हें फैशन आइकन कहा जाता है।   

उनके ग़ज़ब के लुक्स और फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने की काबिलियत ने ही फैशन क्रिटीक्स को भी उनका फैन बनाया है। यह कहना ग़लत नहीं होगा कि सोनम ने अपनी फिल्मों से ज़्यादा नाम फैशन की वजह से कमाया है। हम सभी का यह मानना है की एक एक्ट्रेस के सुन्दर दिखने के पीछे घंटो जिम में पसीना बहाना और प्रॉपर डाइट लेना है, लेकिन हाल ही में सोनम कपूर ने इन बातों को खारिज करते हुए अपने खास ब्यूटी टिप्स रिविल किए हैं।

तो आइए जानें इस डीवा की खूबसूरती के राज़:

1. सोनम का मानना है कि अच्छा सोचें, अच्छा खाएं, खुश रहें और अंदर से खूबसूरत महसूस करें, आप जैसा महसूस करते हैं चेहरे पर वही नज़र आता है। सोनम ने बताया कि परिवार और दोस्तों से मिल रहा प्यार और स्पोर्ट ही उनकी खूबसूरती के पीछे का राज़ है। 

2. सोनम कभी भी क्लिंसिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइज़िंग का रुटिन नहीं भूलती हैं। वह डॉ. ऋचा सेठ से रोज़ाना फेशियल करती हैं जो उनके चेहरे पर खूबसूरती के साथ चमक भी लाता है।

3. सोनम महीने में दो बार बालों में तेल लगाती हैं। वह बादाम और नारियल के तेल के साथ शिकाकाई को मिलाकर बालों में लगाती हैं। जिसके बाद वह बालों को मुलायम बनाने के लिए मॉइश्चराइज़िंग मास्क भी लगाती हैं।

4. सोनम अपने बालों पर कोनेयर हेयरब्रश इस्तेमाल करती हैं और केराटीस के हेयर प्रोडक्स लगाती हैं। उन्हें अपने बालों पर कलर करना भी काफी पसंद है। 

5. सोनम कभी भी बिना सनब्लॉक क्रीम लगाए बाहर नहीं निकलतीं। वह ऑइल बेस्ड, हेवी और कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स भी नहीं लगातीं। वह दूध को एस्ट्रिंजेन्ट की तरह इस्तेमाल करती हैं और चेहरे पर बेसन और सही का फेसपैक लगाती हैं। 

chat bot
आपका साथी