Sania Mirza's Swag: फिर फैशनेबल लुक में दिखीं सानिया मिर्ज़ा, बैग की कीमत जान हो जाएंगे हैरान!

Sania Mirzas Swag एयरपोर्ट लुक के लिए सानिया ने ब्लैक जींस और ब्लैक टी-शर्ट के साथ पिंक कलर का ट्रेंच कोट पहना था।उन्होंने अपने लुक को शेड्स और सफेद स्नीकर्स के साथ पूरा किया।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 12:59 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 12:59 PM (IST)
Sania Mirza's Swag: फिर फैशनेबल लुक में दिखीं सानिया मिर्ज़ा, बैग की कीमत जान हो जाएंगे हैरान!
Sania Mirza's Swag: फिर फैशनेबल लुक में दिखीं सानिया मिर्ज़ा, बैग की कीमत जान हो जाएंगे हैरान!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sania Mirza's Swag: सानिया मिर्ज़ा एक वर्ल्ड क्लास टेनिस खिलाड़ी तो हैं ही लेकिन वह फैशन के मामले में भी पीछे नहीं रहतीं। सानिया अक्सर अपने स्टाइल से सभी को इंप्रेस करती आई हैं। कुछ दिन पहले ही सानिया को मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज़ में स्पॉट किया गया था। 

अपने एयरपोर्ट लुक के लिए सानिया ने ब्लैक जींस और ब्लैक टी-शर्ट के साथ पिंक कलर का ट्रेंच कोट पहना हुआ था। सानिया ने अपनी लुक को, लूप इयररिंग्स, ब्लैक शेड्स और सफेद स्नीकर्स के साथ पूरा किया था। वहीं, उनका मेकअप पिंक लिप्सटिक के साथ काफी सिम्पल था।

सानिया का लुक हमेशा की तरह ट्रेंडी और काफी अलग लग रहा था। हालांकि, इस दौरान उनके लुक से ज़्यादा चर्चा  में उनका शेनैल का ब्रैंडेड बैग रहा। सानिया ने इस दौरान शेनैल (Chanel) का ब्लू रंग का बड़ा शॉपिंग बैग कैरी किया था। यह बैग बेहद खूबसूरत तो था ही लेकिन खास बात थी इसकी कीमत। जो आप जानकर हैरान रह जाएंगे।

सानिया के इस बैग की कीमत दो लाख 34 हज़ार के करीब बताई जा रही है। जी हां, आपने सही सुना। शेनैल के इस लार्ज शॉपिंग बैग लगभग इसी रेंज का है।

आपको बता दें कि आजकल सानिया अपनी करीबी दोस्त फराह खान के साथ क्वालिटी वक्त बिताने मुंबई आई हुई हैं। इसके अलावा वह आजकल अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। सानिया ने बेटे को जन्म देने के 5 महीनों में ही 22 किलो वज़न कम कर सबको चौंका दिया। 

सानिया अक्सर महिलाओं को सोशल मीडिया के ज़रिए फिटनेस गोल्स देती रहती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रेगनेंसी के बाद भी फिट रहा जा सकता है। ऐसा नहीं है कि प्रेंगनेंसी के बाद ज़िंदगी ख़त्म सी हो जाती है बल्कि ये तो एक नई शुरुआत होती है।

सानिया मिर्ज़ा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। शादी के लगभग 8 साल बाद सानिया ने 2018 में एक बेटे को जन्म दिया। सानिया और शाएब ने बेटे का नाम इज़हान मिर्ज़ा मलिक रखा है।

chat bot
आपका साथी