सर्दियों के लिए करनी है शॉपिंग? तो इन 5 मार्केट्स से सिर्फ 2000 रुपए में करें दिन भर शॉपिंग

Winter Shopping भारत की राजधानी दिल्ली अपनी स्ट्रीट शॉपिंग के लिए मशहूर है। इस शहर के स्ट्रीट मार्केट्स में आपको ब्रैंड्स से लेकर सस्ते कपडों तक सभी कुछ मिल जाएगा।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 01:25 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 01:25 PM (IST)
सर्दियों के लिए करनी है शॉपिंग? तो इन 5 मार्केट्स से सिर्फ 2000 रुपए में करें दिन भर शॉपिंग
सर्दियों के लिए करनी है शॉपिंग? तो इन 5 मार्केट्स से सिर्फ 2000 रुपए में करें दिन भर शॉपिंग

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Winter Shopping 2019: ठंडी हवाओं के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि दिल्ली में सर्दियों ने दस्तक दे दी हैं। सर्दियों की गुनगुनी धूप के अलावा इस मौसम में अलग-अलग तरह के कपड़े पहनने का अलग ही मज़ा होता है। में कोट्स से लेकर स्वेटर्स, जैकेट्स और बूट्स तक, सर्दियों में फैशनेबल रहना आसान है।     

सर्दियों का मतलब सिर्फ ठंडा मौसम नहीं है बल्कि गर्म रज़ाइयां, हीटर, गर्म कपड़े, बॉनफायर और खाना-पीना भी है। भारत की राजधानी दिल्ली अपनी स्ट्रीट शॉपिंग के लिए मशहूर है। इस शहर के स्ट्रीट मार्केट्स में आपको ब्रैंड्स से लेकर सस्ते कपड़ों तक, सभी कुछ मिल जाएगा। 

सर्दियों की शॉपिंग के लिए, ये बेहद ज़रूरी है कि आप जो कपड़े खरीदें वो गर्म होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी हों। लेकिन फैशनेबल और ट्रेंडी कपड़े महंगे आते हैं। मॉल से हर बार शॉपिंग करना काफी महंगा पड़ जाता है, नतीजा ये होता है कि जो-जो चीज़ें आपको खरीदनी होती हैं उनमें से कई रह जाती हैं। यहां तक कि जिन चीज़ों पर आपका दिल आ जाता है वह महंगी होने की वजह से छोड़नी पड़ती हैं। 

हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी जगहों के बारे में जहां आपको सस्ते और फैशनेबल कपड़े मिल सकेंगे।

पहाड़गंज

पहाड़गंज ऐसी जगह है जहां आपको मॉल में मिलने वाले कपड़े सस्ते में मिल जाएंगे। यहां आपको 500 से 1000 रुपए के बीच कपड़े मिल सकते हैं। कोट्स से लेकर कश्मीरी शॉल्स तक, पहाड़गंज में वैराइटी की कमी नहीं है। जो कपड़े आपको मॉल में 3000 रुपए के मिलते हैं वह आपको यहां 500-1000 रुपए के मिल जाएंगे। यहां सबसे करीब मेट्रो स्टेशन है आर-के आश्रम मार्ग।

पालिका बाज़ार

दिल्ली के कनॉट प्लेस में मौजूद ये मार्केट ऐसी जगह है जो शॉपिंग के लिए जानी जाती है। यहां पहुंचने के लिए मेट्रो से राजीव चौक पर उतरें और ब्लॉक-एफ की ओर निकलें। यहां दुकानों पर आपको अच्छी क्वालिटी के सर्दियों के कपड़े मिल जाएंगे। आपको यहां विंटर बूटेस, स्वेटर्स, स्टोल्स और ऊनी कपड़े काफी सस्ते दामों में मिल जाएंगे।  

सरोजनी नगर

अगर आप कपड़ों पर कम से कम पैसा खर्च कर ज़्यादा खरीदना चाहते हैं तो सरोजनी नगर मार्केट से बेहतर और कोई जगह नहीं। आप इस मार्केट में येलो या फिर पिंक लाइन से पहुंच सकते हैं। यहां आपको 25 रुपए से लेकर 500 तक के ब्रैंडेड कॉपीज़ मिल जाएंगी। अगर आपको पास समय और धैर्य है तो आपको यहां एक से एक फैशनेबल कपड़े मिल जाएंगे। साथ ही आप बार्गेन कर दामों को और भी कम करा सकती हैं। 

जनपथ

सरोजनी की ही तरह जनपथ भी शॉपिंग के लिए बेहतरीन जगह है। कनॉट प्लेस के पास स्थित इस मार्केट में कपड़ों के साथ एक्सेसरीज़ भी मिल जाएंगी। यहां कपड़े सस्ते भी हैं और काफी वैराइटी भी।  

अजमल खान रॉड मार्केट

ये मार्केट करोलबाग़ के पास है और यहां कपड़ों की काफी वैराइटी मिल जाती है। यहां भी सस्ते दामों में फैशेबल कपड़े कई रह के रंगों में आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि, ये मार्केट शादी के लहंगों और साड़ियों के लिए मशहूर है। लेकिन इसके अलावा सर्दियों के लेटेस्ट फैशन और स्टाइल वाले कपड़े भी मिल जाते हैं।

ये सभी ऐसे मार्केट हैं जहां अगर आप 2000 रुपए लेकर जाएं तो, कम से कम 5-6 स्वेटर, हुड्डीज़ और स्वेटशर्ट आराम से खरीद सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी