Neem Face Pack: नीम और मलाई है मौनी रॉय की ग्लोइंग त्वचा का राज़, जानें कैसे बनाएं फेस पैक

Neem Face Pack तो आइए जानें कि मौनी अपनी ग्लोइंग त्वचा के लिए क्या करती हैं। एक इंटरव्यू में मौनी ने बताया था कि उनकी मां वह सब कुछ उनके चेहरे पर लगाती हैं जो फ्रिज में रखा हैजिसे मलाई और नीम भी शामिल है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 03:36 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 03:36 PM (IST)
Neem Face Pack: नीम और मलाई है मौनी रॉय की ग्लोइंग त्वचा का राज़, जानें कैसे बनाएं फेस पैक
नीम और मलाई है मौनी रॉय की ग्लोइंग त्वचा का राज़, जानें कैसे बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Neem Face Pack: अभनेत्री मौनी रॉय कई सालों से टीवी इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बनी हुई हैं। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपने कदम रख दिया है। यह डीवा, जो जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी, सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हैं।

मौनी के 19 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स अक्सर उनकी बेदाग़ त्वचा के क़ायल दिखते हैं और उनकी इस खूबसूरती के पीछे का रहस्य जानना चाहते हैं। क्या आप भी की बार यही सोचती हैं कि बी-टाउन की अदाकाराएं अपनी त्वचा के लिए आखिर क्या करती हैं। आपको बता दें कि ज़्यादातर एक्ट्रेस घरेलू उपायों पर ही निर्भर करती हैं। ऐसी ही मौनी भी अपनी स्किन के लिए घेरलू फेस पैक्स भी ही यक़ीन करती हैं।

तो आइए, जानें कि मौनी अपनी ग्लोइंग त्वचा के लिए क्या करती हैं। एक इंटरव्यू में मौनी ने बताया था कि उनकी मां वह सब कुछ उनके चेहरे पर लगाती हैं, जो फ्रिज में रखा है,जिसे मलाई और नीम भी शामिल है।

आप फेस पैक बनाने के लिए इन दो चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं। नीम के पेस्ट में थड़ी मलाई मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। जब सूख जाए, तो पानी से धो लें।

मलाई, जो दूध से बनी होती है, त्वचा को अच्छी तरह मॉइश्चराइज़ करती है। जिनकी त्वचा रूखी होती है वे इसे रोज़ाना अपनी स्किन केयर रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं। मलाई से आपकी त्वचा मुलायम और कोमल हो जाएगी।

वहीं, नीम के फायदों के बारे में तो आप जानती ही होंगी। नीम उन लोगों के लिए बेहद असरदार है, जो एक्ने से जूझ रहे हैं। नीम त्वचा से जुड़े इंफेक्शन्स को दूर करती है, बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकती है और अगर इसका रोज़ाना इस्तेमाल किया जाए, तो ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से भी छुटकारा दिला सकती है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आपकी स्किन नाज़ुक है या फिर आप स्किन से जुड़ा किसी तरह का ट्रीटमेंट करवा रही हैं, तो नीम का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से ज़रूर सलाह लें।

chat bot
आपका साथी