Stylish Indian Athletes: 5 स्टाइलिश भारतीय खिलाड़ी जो कर रहे हैं टोक्यो ओलंपिक्स में देश का प्रतिनिधित्व

Stylish Indian Athletes टोक्यो 2020 के लिए भारत के ओलंपिक दल में 18 विभिन्न खेलों के 127 शानदार एथलीट शामिल हैं लेकिन आज हम उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो सबसे ज़्यादा स्टाइलिश हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:05 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:21 AM (IST)
Stylish Indian Athletes: 5 स्टाइलिश भारतीय खिलाड़ी जो कर रहे हैं टोक्यो ओलंपिक्स में देश का प्रतिनिधित्व
5 स्टाइलिश भारतीय खिलाड़ी जो कर रहे हैं टोक्यो ओलंपिक्स में देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stylish Indian Athletes: टोक्यो ओलंपिक्स में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों पर हम सभी को गर्व है। ये न सिर्फ देश के युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं बल्कि एथलेटिक कपड़ों को इतना स्टाइलिश भी बना रहे हैं। टोक्यो 2020 के लिए भारत के ओलंपिक दल में 18 विभिन्न खेलों के 127 शानदार एथलीट शामिल हैं, लेकिन आज हम उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो सबसे ज़्यादा स्टाइलिश हैं।

अपनी फिट लाइफ और फैशनेबल लाइफ के बीच इन 5 खिलाड़ियों को तालमेल बिठाना अच्छी तरह आता है। वे न सिर्फ मैदान पर बल्कि अपने वॉर्डरोब स्टाइलिंग में भी फुर्तीले हैं। आइए एक नज़र डालते हैं इन फैशनिस्टा खिलाड़ियों पर जो टोक्यो ओलंपिक 2021 में हिस्सा ले रहे हैं।

सानिया मिर्ज़ा

 

View this post on Instagram

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

भारतीय टेनिस दल की ध्वजवाहक सानिया मिर्जा और उनकी टीम की साथी अंकिता रैना ओलंपिक के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह 34 वर्षीय खिलाड़ी न सिर्फ टेनिस और मां होने के बीच तालमेल बिठाएं हुए हैं, बल्कि फैशन की दुनिया में भी इनका दबदबा है। अपने भव्य गाउन से लेकर स्टेटमेंट ईयररिंग्स और समर हैट्स तक, सानिया मिर्ज़ा एक उम्दा खिलाड़ी होने के साथ फैशनिस्टा भी हैं, जिसकी फैन्स खूब प्रशंसा भी करते हैं।

पी.वी. सिंधू

 

View this post on Instagram

A post shared by Sindhu Pv (@pvsindhu1)

पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित पी.वी. सिंधू, टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र महिला भारतीय शटलर हैं। 26 साल के यह खिलाड़ी न सिर्फ एथलेटिक्स में धमाल मचा रही हैं, बल्कि आकर्षक लुक में भी पीछे नहीं हैं। डीवा गाउन से लेकर शिमरी मिनी ड्रेस तक, सिंधू को एथलीट होने के साथ फैशनन स्टेटमेंट बनाना भी आता है।

मनिका बत्रा

 

View this post on Instagram

A post shared by Manika 👑 (@manikabatra.15)

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी मनिका बत्रा भारत की टॉप टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं और इस साल टोक्यो में अपना दूसरा ओलंपिक खेलने जा रही हैं। उनकी आंखों और हाथों का को-ऑर्डिनेशन तो कमाल का है ही लेकिन साथ उनका फैशन भी हमेशा ऑन-पॉइंट रहता है।

मनप्रीत सिंह

 

View this post on Instagram

A post shared by Manpreet Singh (@manpreetsingh07)

अर्जुन और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुके मनप्रीत भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं और भारत के सबसे अमीर हॉकी खिलाड़ी भी हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने दैनिक जीवन में भी एथलेटिक आउटफिट्स को खास जगह दी है।

माना पटेल

 

View this post on Instagram

A post shared by Maana Patel 🏊🏼 (@maana.patel)

अब तक 10 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रोन्ज़ मेडल जीतने वाली माना पटेल टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक हैं। 21 वर्षीया खिलाड़ी वास्तव में युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। साथ ही उनका वॉर्ड्रोब स्टाइलिश होने के साथ दिलचस्प भी है। अपने आकर्षक स्विमसूट्स और आउटफिट्स के साथ, वह न सिर्फ एक स्विमिंग इन्फ्लुएंसर, बल्कि एक फैशनिस्टा भी बन गई हैं।

chat bot
आपका साथी