Men Styling: स्टाइलिंग और फैशन से जुड़ी 5 बातें जिन्हें लेकर अक्सर झिझकते हैं लड़के
जिस तरह नया मोबाइल या गैजेट अच्छा लगता है। उसी तरह लड़के भी लेटेस्ट स्टाइल में ही अच्छे लगते हैं। आज हम बात करेंगे उन 5 चीज़ों के बारे में जिनको लेकर लड़के अक्सर झिझक या शर्म महसूस करते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Men Styling: आमतौर पर शर्माने से लड़कियों को ही जोड़ा जाता है। लेकिन फैशन, ब्यूटी और स्टाइलिंग के मामले में कई लड़के शर्माते हैं। चाहे नया स्टाइल अपनाना हो, लेटेस्ट फैशन, स्किन केयर या फिर स्लॉन ही क्यों न हो आमतौर पर लड़के इन चीज़ों से बचते हैं, जबकि उन्हें इन सब चीज़ें से झिझकने की ज़रूरत नहीं है।
जिस तरह नया मोबाइल या गैजेट अच्छा लगता है। उसी तरह लड़के भी लेटेस्ट स्टाइल में ही अच्छे लगते हैं। आज हम बात करेंगे उन 5 चीज़ों के बारे में जिनको लेकर लड़के अक्सर झिझक या शर्म महसूस करते हैं। इन बातों से दूर न भागें, इन्हें अपनाएं और आगे निकलें।
आइए एक नज़र डालें उन बातों पर जिन्हें लेकर शर्माने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है।
1. नए फैशन को आज़माने में
फैशन आए दिन बदलता रहता है। समय के साथ बदलना भी चाहिए और साथ ही आपको अपने लुक में भी वक्त के साथ बदलाव लाने चाहिए। हालांकि, कई लोग ख़ासतौर पर लड़के नए फैशन को ट्राई करने में झिझक महसूस करते हैं। लेकिन क्यों ये समझना मुश्किल है। जब आप नई बाइक, मोबाइल, लैपटॉप या किसी भी नए गैजेट को लेकर एक्साइटेड महसूस कर सकते हैं, तो फिर फैशन को लेकर क्यों नहीं?
2. ब्यूटी प्रोडक्ट्स
त्वचा को हेल्दी रखना या फिर उसकी देखभाल करना सिर्फ लड़कियों का काम नहीं है। त्वचा की ख्याल रखना तो सभी के लिए ज़रूरी है, फिर चाहे लड़कियां हों या फिर लड़के। इसलिए स्किन से रिलेटेड प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने से न झिझकें। ये आपकी भलाई के लिए ही हैं। चाहे आपका रंग कैसा भी त्वचा का ख्याल रखना ज़रूरी है। तभी उसमें चमक बरकरार रह पाएगी।
3. मेकअप करने में
जब भी बात आती है मेकअप की तो इससे सिर्फ लड़कियों को ही जोड़ा जाता है। जबकि लड़कों के लिए भी यह उतना ही काम आ सकता है जितना की लड़कियों के लिए। टीवी या फिल्मों में काम करने वाले पुरुष भी मेकअप का इस्तेमाल करते ही हैं। इसमें शर्म की क्या बात है। लड़कों को भी बिना शर्म किए कंसीलर, बीबी क्रीम, आइब्रो क्रीम, लिप ग्लॉस, या ऐसे ही ज़रूरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
4. हाइजीन केयर
मेनीक्योर, पेडीक्योर, फेशियल, ब्लीच, आइब्रो जैसी स्किन केयर लड़कों के भी काम आती है। अगर आप अपने हाथों, पैरों और चेहरे को साफ, ग्लोइंग रखना चाहते हैं, तो महीने में एक बार मेन स्लॉन का चक्कर ज़रूर लगाएं।
5. स्टाइलिंग सीखना
हम में से कोई भी स्टाइलिंग या फैशन के मामले में परफेक्ट नहीं होता। ज़्यादातर लोग इसे फॉलो करने में यक़ीन रखते हैं। हमें भी फैशन और स्टाइलिंग के टिप्स दूसरों से या सिलेब्रिटीज़ से सीखनी चाहिए। अगर आप किसी तरह की लेटेस्ट फैशन ट्रेंड से वाकिफ नहीं हैं तो इस बारे में रिसर्च या किसी एक्सपर्ट से पूछने में हर्ज नहीं है।