Lipstick Tips & Tricks: मेकअप की हैं शौक़ीन, तो इन 6 तरीकों से करें लिप्सटिक का इस्तेमाल!

Lipstick Tips Tricks लिप्सटिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल सबसे ज़्यादा किया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि लिप्सटिक को न सिर्फ होठों पर बल्कि कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 01:56 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 01:56 PM (IST)
Lipstick Tips & Tricks: मेकअप की हैं शौक़ीन, तो इन 6 तरीकों से करें लिप्सटिक का इस्तेमाल!
मेकअप की हैं शौक़ीन, तो इन 6 तरीकों से करें लिप्सटिक का इस्तेमाल!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lipstick Tips & Tricks: ख़ूबसूरत कौन दिखना नहीं चाहता। कुछ लोगों को नेचुरल लुक ही खूबसूरत लगता है, तो कुछ मेकअप की मदद लेना पसंद करते हैं। यही वजह है कि बाज़ार में आज कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। अगर आप भी मेकअप की शौक़ीन हैं, तो आज हम आपको लिप्सटिक से जुड़ी ज़रूरी बातें बताने जा रहे हैं। यह एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल सबसे ज़्यादा किया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं, कि लिप्सटिक को न सिर्फ होठों पर बल्कि कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

तो आइए जानें लिप्सटिक इस्तेमाल करने के 6 आसान तरीके

आईशैडो

कई बार लिप्सटिक को आइशैडो की तरह इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके पास कई रंग की लिप्सटिक हैं, तो आपके आइशैडो खरीदने की ज़रूरत भी नहीं है। आप इसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

ब्लश

अगर आपके पास गालों पर लगाने के लिए ब्लश नहीं है या फिर सही रंग का ब्लश नहीं है, तो आप लिप्सटिक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप्सटिक को हल्के हाथों से गालों पर लगाएं और फिर उंगलियों से ब्लेंड कर लें। नए लुक के लिए आप होठों और गालों पर एक तरह के रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं।

कंसीलर

लाल रंग की लिप्सटिक के साथ आप आंखों के नीचे काले घेरों या चेहरे के दाग़-धब्बों को भी छिपा सकती हैं। फाउंडेशन लगाने से पहले आप चेहरे के जिस हिस्से को कंसील करना चाहती हैं, वहां लाल रंग की लिप्सटिक हल्के हाथों से लगा लें। इसके बाद फाउंडेशन लगाएं।

ब्रोंज़र

आजकल ब्रोंज़र काफी ट्रेंड में है। यह भी ब्लश की तलह होता है, लेकिन चमकीला। अगर आपके पास ब्रोंज़र नहीं है तो किसी भी रंग की ग्लिटर वाली लिप्सटिक का इस्तेमाल करें।

लिप्सटिक

आप दो अलग रंग की लिप्सटिक को मिलाकर एक नया शेड भी पा सकती हैं। इसके लिए पहले गहरे रंग की लिप्सटिक लगाएं और इसके ऊपर थोड़े हल्के रंग की लिप्सटिक लगा लें, आपका एक नया शेड तैयार है।

आइलाइनर

इसके लिए आपको लिक्विड लिप्सटिक चाहिए होगी। अलग-अलग रंग की लिक्विड लिप्सटिक को आइलाइनर की तरह भी लगा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी