कृति सैनन का बोल्‍ड अनारकली लुक अपनाने के लिए देखें यह तस्‍वीरें, सादगी के साथ खूबसूरती का तड़का

Kriti Sanon Bold Anarkali Red Outfit कृति सैनन अपनी ड्रेस को लेकर अकसर चर्चा में रहती हैं। वह हाल ही में अनारकली लुक में नजर आई तो उनके फैंस वाह वाह कर उठे।

By Rizwan MohammadEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 04:32 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 04:33 PM (IST)
कृति सैनन का बोल्‍ड अनारकली लुक अपनाने के लिए देखें यह तस्‍वीरें, सादगी के साथ खूबसूरती का तड़का
कृति सैनन का बोल्‍ड अनारकली लुक अपनाने के लिए देखें यह तस्‍वीरें, सादगी के साथ खूबसूरती का तड़का

नई दिल्‍ली, जेएनएन। Kriti Sanon Bold Anarkali Red Outfit: कृति सैनन अपनी ड्रेस को लेकर अकसर चर्चा में रहती हैं। वह हाल ही में अनारकली लुक में नजर आई तो उनके फैंस वाह वाह कर उठे। अगर आप किसी फंक्‍शन में जाने के लिए ड्रेस पहनने को लेकर कन्‍फ्यूज हैं तो कृति सैनन के लुक को ध्‍यान से देखिए आपकी दिक्‍कत दूर हो जाएगी।

अभिनेत्री कृति सैनन सोशल मीडिया पर अपने लुक और स्‍टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी तस्‍वीर अकसर ही वायरल हो जाती हैं और फैंस उनकी स्‍टाइल को कॉपी करने के लिए लालायित हो जाते हैं। कृति सैनन का ऑफ शोल्‍डर रेड अनारकली लुक इस समय खूब पसंद किया जा रहा है।

कृति सैनन के इस लुक को हल्‍दी फंक्‍शन के दौरान दुल्‍हन आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस ऑफ शोल्‍डर ड्रेस को फंक्‍शन के दौरान कैरी करने में आसानी रहेगी और लुक भी लाजवाब हो जाएगा। कृति हाल ही में येलो ड्रेस में नजर आई थीं और सोशल मीडिया पर छा गई थीं। अब वह बोल्‍ड अनारकली लुक में दिख रही हैं।

कृति ने इस ड्रेस के साथ मोतियों से जड़े नेकलेस और ब्रेसलेट को पहन रखा है। कृति ने आउटफिट को आउटस्‍टैंडिंग लुक देने के लिए सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक के साथ सॉफ्ट ग्‍लैम मेकअप किया है। इसके अलावा उन्‍होंने अपने बालों की टेल बनाई है। इस टेल को गोल्‍डेन हेयरबैंड के जरिए बांधा गया है।

कृति सैनन का स्‍टाइल हमेशा ही ट्रेंड बन जाता है। वह फिलहाल अपनी फिल्‍म पानीपत के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। दो दिन पहले ही उनकी यह फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का खूब प्‍यार मिल रहा है। फिल्‍म में मराठा वाइफ की भूमिका में हैं और उनके लुक को काफी पसंद किया गया है।  

chat bot
आपका साथी