चेहरे पर बर्फ इस्तेमाल करने के ये 5 फायदे नहीं जानती होंगी आप!

क्या आप जानते हैं कि आपके फ्रिज में रखी बर्फ भी आपकी त्वचा को कई मायनों में सुंदर बना सकती है। जी हां बर्फ का एक टुकड़ा आपको ख़ूबसूरत स्किन दे सकता है और यही नहीं इससे जुड़ी कई परेशानियां को भी दूर कर सकता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 04:53 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 04:53 PM (IST)
चेहरे पर बर्फ इस्तेमाल करने के ये 5 फायदे नहीं जानती होंगी आप!
चेहरे पर बर्फ इस्तेमाल करने के ये 5 फायदे नहीं जानती होंगी आप!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। खूबसूरत और बेदाग़ त्वचा कुछ लोगों को कुदरती तौर पर मिलती है, तो कुछ लोगों को इसे पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। हेल्दी और ख़ूबसूरत त्वचा पाना मुश्किल ज़रूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। इसके लिए आप बाज़ार में मिलनी महंगी क्रीम्स, प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रीटमेंट्स को आज़मा सकती हैं। लेकिन अगर आप घरेलू उपायों में ज़्यादा भरोसा रखती हैं, तो हम आपको एक अनोखा ब्यूटी हैक बताने जा रहे हैं।

क्या आप जानते हैं कि आपके फ्रिज में रखी बर्फ भी आपकी त्वचा को कई मायनों में सुंदर बना सकती है। जी हां, बर्फ का एक टुकड़ा आपको ख़ूबसूरत स्किन दे सकता है और यही नहीं इससे जुड़ी कई परेशानियां को भी दूर कर सकता है। तो आइए जानें, कि बर्फ से कैसे त्वचा को खूबसूरत बनाया जा सकता है।

अपनाएं ये 5 उपाय:

1. चेहरे पर ग्लो पाने के लिए रोज़ बर्फ लगाएं। अच्छे रिज़ल्ट के लिए संतरे या तरबूज़ के जूस को आईस ट्रे में रखकर बर्फ जमा लें और इसे चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे में निखार आएगा।

2. अगर आप सनबर्न या टैनिंग से परेशान हैं, तो कुछ दिनों तक रोज़ाना बर्फ का एक टुकड़ा त्वचा के उन हिस्से पर लगाएं जहां सनबर्न हुआ है। आपको जल्द ही इससे राहत मिलेगी।

3. आप मेकअप करने से पहले भी चेहरे पर बर्फ रगड़ सकती हैं। इससे ये लंबे वक्त तक खराब नहीं होगा।

4. अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो शहद को गुलाबजल में मिलाकर फ्रीज़र में जमा लें। इसे नियमित रूप से चेहरे पर इस्तेमाल करें। ये चेहरे से एक्सट्रा ऑयल को कंट्रोल कर इस परेशानी से राहत दिलाएगा।

5. अगर आपके चेहरे पर एक्ने की वजह से रेडनेस या फिर जलन रहती है तो बर्फ आपको इससे राहत पहुंचा सकती है। एक साफ और मुलायम कपड़े में बर्फ का टुकड़ा बांधकर पिंपल वाले हिस्से पर थोड़ी देर रखें और हटा लें। इस प्रोसेस को 4-5 बार दोहराएं।

Disclaimer: बर्फ का इस्तेमाल कभी भी त्वचा पर सीधे न करें। हमेशा किसी साफ और मुलायम कपड़े में बांध कर करें। अगर आप साइनस या स्नोफीलिया जैसी समस्या है तो बर्फ के इस्तेमाल से बचें।

chat bot
आपका साथी