Janhvi Kapoor Latest Look: फॉर्मल लुक में भी छा गईं जाह्नवी कपूर, देखें उनका नया ग्लैमरस लुक
Janhvi Kapoor Latest Look जाह्नवी ने अपने फैन्स के साथ अपना नया लुक शेयर किया है। उनका लेटेस्ट लुक काफी आकर्षक है। इन तस्वीरों में जाह्नवी फॉर्मल लुक को एक अलग लेवल पर ले गई हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Janhvi Kapoor Latest Look: बॉलीवुड की नई एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक्टिंग से ज़्यादा अपने लुक्स और फैशन सेन्स की वजह से छाई रहती हैं। चाहे किसी पार्टी में अपना डीवा लुक फ्लॉन्ट करना हो या फिर बिल्कुल देसी लुक में सबको चौंकाना हो, ये स्टनर कभी किसी लुक में फेल नहीं होतीं।
उन्हें अक्सर जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है और उनके जिमवियर भी काफी फैशनेबल होते हैं। हाल ही में जाह्नवी ने अपने फैन्स के साथ अपना नया लुक शेयर किया है। उनका लेटेस्ट लुक काफी अलग और आकर्षक है। इन तस्वीरों में जाह्नवी फॉर्मल लुक को एक अलग लेवल पर ले गई हैं, उन्होंने ऐलीगेंट सफेद सूट पहना हुआ है। फोटो में उनके सुंदर बाल, पाउटी लिप्स और आखें तारीफ के काबिल हैं।
धड़क की इस एक्ट्रेस ने अपनी ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ' सफेद सूट में लंबी फ्लाइट के बाद की थकान से लड़ रही हूं'।
Fighting jet lag in a white suit ☁️
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Dec 4, 2019 at 5:51am PST
हाल ही में जाह्नवी न्यूयॉर्क में अपनी बहन खुशी के साथ छुट्टियां मना रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम के ज़रिए अपनी ट्रिप के बारे में फैन्स को हर दम अपडेट रखा। A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Oct 24, 2019 at 10:12pm PDT
वहीं, उनके काम की बात करें तो, जाह्नवी के पास कई अच्छी फिल्में हैं। वह कुछ समय में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ फिल्म 'रूह-अफ्ज़ा' में नज़र आएंगी।
इसके अलावा जाह्नवी करणा जौहर की महान कलाकृति 'तख़्त' का भी हिस्सा हैं। ये एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है जो अपनी बड़ी स्टार कास्ट के लिए चर्चा में थी। इसमें करीना कपूर, विकी कौशल, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर जैसे दिग्गज स्टार्स नड़र आएंगे।