The Royal Wedding: इस कपल ने की बाजीराव मस्तानी स्टाइल में शादी!
The Royal Wedding अपनी शादी में कपल किसी राजा-रानी से कम नहीं लगते। ऐसे ही एक कपल की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं जिन्होंने बाजीराव मस्तानी स्टाइल में शादी की।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। The Royal Wedding: भारतीय शादियों जैसी शादी शायद ही दुनिया में कहीं देखी जाती हो। शादियां हमारे देश की संस्कृति का हिस्सा हैं। इस देश में एक तरफ आपको धूम-धाम से होती भव्य शादियां देखने को मिल सकती हैं तो दूसरी ओर सिम्पल शादियां भी होने लगी हैं। वहीं, इन सबसे अलग आजकल दुल्हा-दुल्हन अलग-अलग या कहें अनोखे तरीकों से भी शादी करने लगे हैं।
कई लोग रूढ़िवादी तरीके से होने वाली शादियों को छोड़ एक अलग ही अंदाज़ में अपने खास दिन को हमेशा के लिए यादगार बनाते हैं। अपनी शादी में कपल किसी राजा-रानी से कम नहीं लगते। ऐसे ही एक कपल की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। इस कपल ने बाजीराव मस्तानी स्टाइल में शादी की और अब इनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
युवल सिंह और अराहना सिंह राजशाही अंदाज़ में शादी के बंधन में बंधे। वह अपने शाही कपड़ों में बाजीराव मस्तानी फिल्म का हिस्सा ही लग रहे थे।
View this post on Instagram
A post shared by Kapture Studios By Yuvi K (@kapturestudio) on Sep 17, 2019 at 9:53am PDT
A post shared by Kapture Studios By Yuvi K (@kapturestudio) on Sep 17, 2019 at 9:51am PDT
युवल ने मनारकली (पुरुषों के अनारकली स्टाइल को मनारकली कहा जाता है) पहना और वह इसमें किसी शासक से कम नहीं लगे। उन्होंने अंगरखा स्टाइल कुर्ते के साथ बेज रंग का चूड़ीदार पजामा पहना था। उन्होंने अपना लुक सफेद साफा, बेज बेल्ट और सफेद एमेरेल्ड माला के साथ पूरा किया। उनको देखकर आपको भी बाजीराव मस्तानी के रणवीर सिंह याद आ जाएंगे। A post shared by Kapture Studios By Yuvi K (@kapturestudio) on Aug 28, 2019 at 9:37am PDT
वहीं, उनकी खूबसूरत दुल्हन अराहना ने फ्लोरल डीटेल के साथ बेज लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने मस्टर्ड पीला दुपट्टा, मोजड़ी, चोकर और मोतियों की माला, मैचिंग झुमके, माथा पट्टी और नथ के साथ अपना लुक पूरा किया था।
इस खूबसूरत जोड़े ने दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नताल मिडलैंड्स में एक यादगार लम्हे में शादी की।
Pictures Courtesy: Kapture Studio (Instagram)