Malaika Arora's Royal Look: डिज़ाइनर तरुण तहलानी के लहंगे में रॉयल लग रहीं मलाइका अरोड़ा

Malaika Aroras Royal Look मलाइका ने एक शादी के लिए आकर्षक लहंगा पहना था। इस मौके के लिए इस मलाइका ने गोल्ड और पिंक रंग में चमकता हुआ सीक्वेंड लहंगा पहना था।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 03:32 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 03:32 PM (IST)
Malaika Arora's Royal Look: डिज़ाइनर तरुण तहलानी के लहंगे में रॉयल लग रहीं मलाइका अरोड़ा
Malaika Arora's Royal Look: डिज़ाइनर तरुण तहलानी के लहंगे में रॉयल लग रहीं मलाइका अरोड़ा

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Malaika Arora's Royal Look: बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा अपने फैशन और स्टाइल से कभी फैन्स को निराश नहीं करतीं। फैशन के मामले में हर वक्त अपटू-डेट रहना उनको बखूबी आता है। चाहे अवॉर्ड्स नाइट हो, रेड कार्पेट, किसी की शादी, पार्टी या कोई भी इवेंट मलाइका अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सभी को अपना दीवाना बना लेती हैं। 

हाल ही में, इस डीवा ने एक शादी में शिरकत की थी जहां उन्होंने आकर्षक लहंगा पहना था। इस मौके के लिए इस मलाइका ने गोल्ड और पिंक रंग में चमकता हुआ सीक्वेंड लहेंगा पहना था। इस लहंगे के साथ लंबा और फ्लोई केप नुमा स्टाइल भी था जो इसे रॉयल लुक दे रहा था। इस पूरे लुक को मलाइका ने स्ट्रेपलेस ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया था, जिसमें मोती का भी काम था।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Malaika Arora in Tarun Tahiliani. Styled by @manekaharisinghani Photography credits : @swapnil_kore_photography #TarunTahiliani #MalaikaArora #TTCouture #Couture #Bollywood

A post shared by Tarun Tahiliani (@taruntahiliani) on Dec 11, 2019 at 12:16am PST

वहीं, मेकअप के लिए मलाइका ने स्मोकी आईज़ और न्यूड लिप्स को चुना था। जूलरी की बात करें तो मलाइका ने अपना लुक सिम्पल रखने की कोशिश की है। उन्होंने हेवी चोकर, बैंग्स और रिंग्ज़ को इस लहंगे के साथ पेयर किया था। इस मौके के लिए मलाइका अरोड़ा को सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट मेनका हरी सिंघानी ने स्टाइल किया था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Malaika Arora in Tarun Tahiliani. Styled by @manekaharisinghani Photography credits : @swapnil_kore_photography #TarunTahiliani #MalaikaArora #TTCouture #Couture #Bollywood

A post shared by Tarun Tahiliani (@taruntahiliani) on Dec 11, 2019 at 12:13am PST

इसके अलावा, ये बॉलीवुड डीवा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। कुछ समय से ऐसी खबरें भी थीं कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकता है। जिसके बाद इस स्टार ने इसे सिर्फ अफवाह बताया और कहा कि उन्हें और अर्जुन को शादी की कोई जल्दी नहीं है।

chat bot
आपका साथी