Mangoes Face Gloing Mask: आम के पल्प से चेहरे को नेचरल ग्लो करें

Mangoes Face Gloing Mask आम चेहरे में ग्लोइंग पैदा करने के लिए बेहद प्रीशियस प्रोडक्ट है आप भी नेचुरल तरीके से स्किन में निखार लाना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल करें।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:21 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 11:36 AM (IST)
Mangoes Face Gloing Mask: आम के पल्प से चेहरे को नेचरल ग्लो करें
Mangoes Face Gloing Mask: आम के पल्प से चेहरे को नेचरल ग्लो करें

 नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। ग्लोइंग स्किन के लिए हम क्या क्या ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। स्क्रब, किरेटीन, फेस्क मास्क, फेशियल जैसे कई नुस्खे हम अपने चेहरे को निखारने के लिए हमेशा आजमाते रहते हैं। हालांकि इन सबके साइट इफेक्ट बहुत ज्यादा है। कुछ समय के लिए चेहरे पर तो निखार आ जाता है लेकिन बाद में यह हमें काफी परेशान करते हैं। ऐसे में भारत में सदियों से अपनाए जाने वाले देसी नुस्खें ही सबसे बेहतर उपाय है। दरअसल, आज हम आपको बता रहे हैं कि देशी नुस्खे की बदौलत कैसे आप अपने चेहरे में ग्लोइंग पैदा कर सके। आमतौर पर जो सीजन वर्तमान में चल रहा होता है उसी सीजन से हम चीजों को चुनते हैं और उसी से अपनी स्किन का इलाज करते हैं और ब्यूटी को भी बढ़ाते हैं। वर्तमान में आम का मौसम अब जाने वाला है, ऐसे में आम चेहरे में ग्लोइंग पैदा करने के लिए बेहद प्रीशियस प्रोडक्ट है।

दाग-धब्बे टैनिंग की समस्या भी होगी दूर

आम के पल्प को चेहरे पर लगाने से चेहरा ग्लो करता है और साथ ही चेहरे पर कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आम में विटामिन ए और बीटा किरेटीन मौजूद होता है जो चेहरे की लाइनिंग, झाइयां, दाग धब्बे और टैनिंग को खत्म करने में जबर्दस्त काम करता है। मॉर्डन लाइफस्टाइल के कारण आज 20 से 25 साल की उम्र की लड़कियों में ही चेहरे की ग्लोइंग जाने लगती है। ऐसे में ये लड़कियां एंटी एजिंग क्रीम का धड़ल्ले से इस्तेमाल करती है। इसका परिणाम यह होता है कि चेहरे पर झाइयां, लाइनिंग जैसी परेशानियां सामने आ जाती है। ऐसी लड़कियां वर्तमान में समय में अपने चेहरे पर आम के पल्प का रोजना इस्तेमाल करें। एक सप्ताह के अंदर आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। यह नेचुरल ब्लैकहेड रिमूवर है। इसका नियमित इस्तेमाल करने से हर तरह के दाग-धब्बे खत्म हो जाते हैं।

बनाने की विधि

आधा चम्मच शहद और थोड़ा दूध के पाउडर में आम के पल्प को बढ़िया से मिला लें। इस पेस्ट को स्क्रब की तरह चेहरे पर हल्के हाथों से इस्तेमाल करें।

एंटी एजिंग क्रीम की तरह काम करता

आम में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। इसलिए यह कील मुंहासों को भी सही करने में मदद करता है। इसका पेस्ट स्किन की डेड सेल को हटा कर उसकी जगह नए सेल बनाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी मौजूद है। इसलिए आम के पल्प को चेहरे पर रगड़ने मात्र से स्किन जवान हो जाती है। यानी यह एंटी एजिंग क्रीम की तरह काम करेगा। 

                       Written By Shahina Noor

chat bot
आपका साथी