Coconut Oil Face Mask: गर्मी में कील-मुहांसों से निजात दिलाने के साथ ही स्किन को मॉइश्चराइज करेगा नारियल तेल का मास्क

Coconut Oil Face Mask नारियल का तेल कील-मुहांसों की समस्या को खत्म करता है साथ ही रूखी त्वचा को मॉइश्चराइजर करने का काम भी करता है। इस तेल का फेस मास्क बनाकर आप चेहरे पर लगाएंगी तो आपका चेहरा हर मौसम में चमका-चमका और स्मूथ दिखेगा।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 05:15 PM (IST)
Coconut Oil Face Mask: गर्मी में कील-मुहांसों से निजात दिलाने के साथ ही स्किन को मॉइश्चराइज करेगा नारियल तेल का मास्क
इस मौसम में स्किन का रूखापन दूर करके स्किन को साफ करेगा ये मास्क।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। नारियल खाने में जितना स्वादिष्ठ होता है, उतना ही फायदेमंद भी होता है। नारियल का तेल आपकी स्किन और बालों पर बेहद असरदार होता है। नारियल के तेल में लौरिक एसिड होता है, जो हानिकारक कीटाणुओं को मारता है। इतना ही नहीं, यह तेल प्रज्वलन रोधी भी होता है और गर्मी में त्वचा को नरम करता है। नारियल का तेल कील-मुहांसों की समस्या को खत्म करता है, साथ ही रूखी त्वचा को मॉइश्चराइजर करने का काम भी करता है। अनगिनत फायदे वाले इस तेल का फेस मास्क बनाकर आप चेहरे पर लगाएंगी तो आपका चेहरा हर मौसम में चमका-चमका और स्मूथ दिखेगा। आइए, आपको बताते हैं कि आप घर में नारियल तेल का फेस मास्क कैसे तैयार कर सकती हैं।

नारियल का तेल और एलोवेरा फेस पैक

नारियल के तेल और एलोवेरा का त्वचा पर कूलिंग प्रभाव होता है। यह कील करने वाले जीवाणुओं को मारता है, कोशिकाओं की संख्या बढ़ाता है, और दाग़ हटाता है।

सामग्री

एक चम्मच नारियल का तेल

एक चम्मच एलोवेरा जेल

कैसे इस्तेमाल करें।

नारियल का तेल और एलोवेरा को मिला कर चेहरे पर लगाएं।

चेहरे पर इस पेस्ट को लगाकर हल्की मसाज करें और 10-15 मिनट तक छोड़ दें।

ठंडे पानी से धो ले। 

नारियल का तेल और शहद:

नारियल का तेल, शहद और शिया मक्खन त्वचा को नमी प्रदान करता है और त्वचा के छिद्र खोलता है। नारियल के तेल और शहद में सूक्ष्मजीव रोधी और कवक रोधी गुण होते है जो कीटाणुओं को मारते है और स्किन को तंदुरुस्त रखते हैं।

कैसे तैयार करें नारियल और शहद का पैक

•¼ चम्मच नारियल का तेल

•एक चम्मच कच्चा शहद

•¼ कप शिया मक्खन

विधि:

एक बाउल लेकर उसमें नारियल का तेल और शिया मक्खन मिला ले और उसे पिघला लें।

आंच से हटाकर उसमें शहद मिला दे।

अच्छे से मिला कर उसको अपने चेहरे पर लगा लें।

इसे आधे घंटे के लिए रखे और फिर धो लें।

       Written By :Shahina Noor

chat bot
आपका साथी