Face Wash Tips:चेहरा वॉश करना एक कला है, क्या आप भी इस तरह वॉश करते है चेहरा, जानिए तरीका

Face Wash Tips चेहरा धोना एक कला है इसलिए चेहरे के साथ खिलवाड़ मत कीजिए। चेहरे के साथ लापरवाही आपके चेहरे की खूबसूरती को आधा कर देती है इसलिए जरूरी है कि आप फेस को वॉश करने का तरीका सीखें।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 03:08 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 07:38 PM (IST)
Face Wash Tips:चेहरा वॉश करना एक कला है, क्या आप भी इस तरह वॉश करते है चेहरा, जानिए तरीका
चेहरा वॉश करने में जल्दबाजी मत कीजिए।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कभी आपने सोचा है कि फेस वॉश करना भी एक कला है। अक्सर हम जल्दबाजी में बाहर से आते है और बिना क्लींजर से चेहरा साफ किए सीधे साबुन या फेसवॉश से धो लेते हैं। चेहरे के साथ लापरवाही आपके चेहरे की खूबसूरती को आधा कर देती है, इसलिए जरूरी है कि आप फेस को वॉश करने की कला सीखिए। हम चेहरा धोते समय अक्सर ऐसी गलतियां करते रहते हैं जिनसे चेहरा साफ होने की बजाय बेजान होता जाता है। आइए जानते हैं कि चेहरा वॉश करते समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

बहुत अधिक ठंडा और बहुत अधिक गर्म पानी चेहरे को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए चेहरा धोने का पानी न तो बहुत गर्म होना चाहिए और न ही बहुत अधिक ठंडा होना चाहिए। ध्यान रखें कि हल्के गुनगुने पानी से ही चेहरा साफ करें। अगर आप चेहरा साफ करने के लिए स्क्रबर का इस्तेमाल करती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कोमल हाथों से ही स्क्रबिंग करें। वरना चेहरे पर रगड़ के निशान भी बन सकते हैं। अगर आपको मेकअप उतारना है तो बजाय चेहरा धोने के आप सबसे पहले उसे कॉटन से अच्छी तरह पोछ लीजिए। उसके बाद ही चेहरे को पानी से वॉश कीजिए। मेकअप को सीधे पानी से धोने पर मेकअप के कण त्वचा के रोम-छिद्रों में चले जाते हैं जिससे वो बंद हो जाते हैं। अगर आप अपना चेहरा धोने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने हाथों को साफ कर लीजिए। गंदे हाथों से चेहरा साफ करने से स्किन पर कीटाणु लगने का डर रहता है जो कील मुंहासों का कारण हो सकता है। चेहरे को बहुत अधिक धोना भी सही नहीं है। चेहरे को बार-बार धोने से चेहरे का निखार कम हो जाता है। चेहरे की स्किन अगर ड्राई है तो बार-बार धोने से ड्राईनेस और बढ़ने लगती है। चेहरा धोने के बाद उसे हल्के हाथों से पोछना चाहिए। चेहरे को रगड़कर पोछना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। चेहरे को साबुन से तो बिल्कुल भी नहीं धोएं। अगर आपका फेसवॉश खत्म हो गया है तो बजाय किसी रासायनिक पदार्थ के आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

                        Written By :Shahina Noor

chat bot
आपका साथी