Beard Growth Tips : लंबी BEARD पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, दिखेंगे हैंडसम

Beard Growth Tips

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 12:48 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 12:48 PM (IST)
Beard Growth Tips : लंबी BEARD पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, दिखेंगे हैंडसम
Beard Growth Tips : लंबी BEARD पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, दिखेंगे हैंडसम

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Beard Growth Tips : आजकल लंबी बियर्ड रखने का ट्रेंड चल रहा है। हर कोई डैशिंग और हैंडसम दिखने के लिए लंबी बियर्ड रख रहे हैं। कुछ लोग लंबी बियर्ड को दबंग लुक से जोड़कर देखते हैं। जिस कारण लोगों में लंबी बियर्ड रखने की होड़ लग गयी है। हालांकि, जिन लोगों का हार्मोन बैलेंस रहता है। उनके लिए तो लंबी बियर्ड रखने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जिनका हार्मोन बैलेंस्ड नहीं है। उनके लिए लंबी बियर्ड सपने जैसा है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं, और आजमाकर लंबी बियर्ड पा सकते हैं।

दालचीनी और नींबू होता है फायदेमंद

अगर आपको लंबी बियर्ड रखने का शौक है तो आप इसे ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आप दालचीनी को अच्छी तरह से ग्राइंडर में पीस लें। अब इस पाउडर में जरूरत अनुसार नींबू का रस डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। जब यह पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे बियर्ड पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। जब पेस्ट सुख जाए तो चेहरे को धो लें। ऐसा आप सप्ताह में दो बार जरूर ट्राई करें।

सरसों तेल और आंवला तेल भी है लाभदायक 

लंबी बियर्ड पाने के लिए आप इस टिप्स को भी अपना सकते हैं। इसके लिए आप एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच सरसों तेल और 2 चम्मच आंवला तेल को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे बियर्ड पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ देर बाद अपने चेहरे को धो लें। ऐसा वीक में दो बार जरूर करें। इससे आपकी बियर्ड जल्दी बढ़ जाएगी।

नारियल तेल से मिलता है फायदा 

अक्सर दादी-नानी नारियल तेल लगाने की सलाह देती हैं। वे बच्चों को मामूली चोट लगने पर नारियल तेल से मालिश कर दिया करती हैं। साथ ही बच्चे की मालिश नारियल तेल से ही करती है। वहीं, वे बालों में भी नारियल तेल लगाने की सलाह देती हैं। इसलिए क्योंकि नारियल तेल गुणकारी होता है और इसके अनेकों फायदे हैं। जिसमें एक फायदा बियर्ड को बढ़ाने में भी है। अगर आप लंबी बियर्ड को लेकर परेशान है तो नारियल तेल का इस्तेमाल अपने बियर्ड में करें। इसके लिए नारियल तेल को थोड़ा गुनगुना गर्म कर लें और फिर इसे अपने बियर्ड में लगाएं। इसके बाद हलके हाथों से अपने बियर्ड का मसाज करें। ऐसा रोज करें। इसे करने से आपको जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। 

chat bot
आपका साथी