Indigo Powder For Grey Hair: प्राकृतिक तरीके से बालों को कलर करेगा इंडिगो पाउडर, जानिए यह क्या है और कैसे करें इस्तेमाल

Indigo Powder For Grey Hair बालों को काला करने के लिए इंडिगो पाउडर बेस्ट ऑप्शन है। यह पाउडर नील के पौधे की पत्तियों को पीसकर तैयार किया जाता है। देखने में हरे रंग के इस पाउडर से बाल डार्क ब्राउन रंग के हो जाते हैं।

By Shahina NoorEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:25 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 03:25 PM (IST)
Indigo Powder For Grey Hair: प्राकृतिक तरीके से बालों को कलर करेगा इंडिगो पाउडर, जानिए यह क्या है और कैसे करें इस्तेमाल
बालों को काला करने के लिए इंडिगो पाउडर बेस्ट ऑप्शन है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना नेचुरल प्रक्रिया है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ बालों में मेलेनिंन का उत्पादन कम होने लगता है और बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। मेडिकल भाषा में बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को कैनिटाइस कहते है। सफेद बाल सिर्फ उम्र बढ़ने पर ही नहीं होते, बल्कि कम उम्र में भी लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। ग्रे हेयर को कवर करने के लिए बार-बार कलर डाई का इस्तेमाल आंखों, स्किन और बालों को नुकसान पहुंचाता है। आप भी कैमिकल बेस कलर का इस्तेमाल करके थक चुके हैं तो बाल काले करने के लिए नैचुरल तरीका अपनाएं।

बालों को काला करने के लिए इंडिगो पाउडर बेस्ट ऑप्शन है। यह पाउडर नील के पौधे की पत्तियों को पीसकर तैयार किया जाता है। देखने में हरे रंग के इस पाउडर से बाल डार्क ब्राउन रंग के हो जाते हैं। इसका बालों पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होते।

इंडिगो पाउडर से बाल काले करने का तरीका:

अगर आपके बालों का रंग काला है और आप ग्रे हेयर कलर करना चाहते हैं तो सीधे इंडिगो पाउडर बालों पर लगा सकते हैं। आपको इसके साथ कोई अन्य चीज मिलाने की जरूरत नहीं है। आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से एक कांच की कटोरी में इंडिगो पाउडर ले लीजिए। अब थोड़ा सा हल्का गर्म पानी कीजिए और उसमें इंडिगों पाउडर को मिला दीजिए। गर्म पानी में यह पाउडर अच्छे से मिक्स हो जाएगा। इस पेस्ट को 15 मिनट तक रख दीजिए और उसके बाद ग्रे हेयर पर इस्तेमाल कीजिए। इसे कम से कम 1 घंटे तक लगा रहने दीजिए। उसके बाद बालों को ठंडे पानी से धोकर पेस्ट को अच्छे से वॉश कर लीजिए। याद रखें कि बालों को तौलिए से सुखाते समय बहुत रगड़कर नहीं पोंछे बल्कि तौलिए से दबाकर पानी सोख लें और फिर बाल सूखने दें। 

मेहंदी के साथ भी कर सकते हैं इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल:

अगर आपके बालों का रंग ब्राउन है तो आप मेहंदी में इंडिगो पाउडर मिलाकर भी उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। मेहंदी के साथ इंडिगो पाउडर लगाने के लिए जितनी मेहंदी लें उसमें उसका आधा हिस्सा इंडिगो पाउडर को डालें। मेहंदी और इंडिगो पाउडर को हल्के गर्म पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पाउडर को कम से कम 15-20 मिनट रख दें, इसके बाद बालों में अच्छी तरह से लगाएं। एक घंटा बालों पर लगाकर बालों को साफ पानी से वॉश करें। 

chat bot
आपका साथी