घर पर कर रही हैं ब्यूटी ट्रीटमेंट, तो बरतें ये सावधानियां जिससे मिले ज्यादा से ज्यादा फायदा

फेशियल करना कोई मुश्किल काम नहीं लेकिन ग्लो के लिए जरूरी है सही तरीके से करना। तो अगर आप पॉर्लर के बजाय घर में ही ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करने वाली हैं जो एक बार यह लेख जरूर पढ़ लें जो आएंगे आपके काम।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 09:02 AM (IST)
घर पर कर रही हैं ब्यूटी ट्रीटमेंट, तो बरतें ये सावधानियां जिससे मिले ज्यादा से ज्यादा फायदा
आंखों पर खीरा रखकर लेटी हुई महिलाएं

पॉर्लर के महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करने के बजाय हम कई बार घर पर ही फेशियल, पैडीक्योर-मैनीक्योर कर लेते हैं लेकिन वो चमक नहीं आ पाती जैसा पॉर्लर ट्रीटमेंट के बाद आती है। तो इसकी वजह है कुछ गलतियां, जिनकी ओर हम ध्यान नहीं दे पाते। तो आज इसी के बारे में जानेंगे।

फेशियल करने से पूर्व आप अपने हाथों व चेहरे की अच्छी तरह से सफाई करें।

- आंखों के आसपास के एऱिया की जरूर साफ कर लें। मेकअप किया है तो उसे उतार लेना चाहिए।

- फेशियल का सबसे पहला स्टेप है स्टीम (भाप) लेना। इससे चेहरे के रोमछिद्र साफ हो जाते हं।

- भाप लेते समय ध्यान रखें कि चेहरे को पानी से 25 सेमी ऊपर रखें।

- सिर पर तौलिया रखें और सिर और बर्तन को टॉवेल से ऐसे कवर करें कि भाप सीधे चेहरे पर ही लगे।

- ड्राय स्किन के लिए 5 मिनट की भाप काफी होगी और ऑयली स्किन के लिए 10 मिनट।

- इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

- अब बारी है चेहरे पर फेस पैक लगाने की।

- 20 मिनट बाद चेहरे को फिर से ठंडे पानी से धो लें।

- एल्कोहल फ्री टोनर लगाएं। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है।

- ध्यान रखें अगर चेहरे पर मुंहासे हैं या किसी दूसरी तरह की स्किन प्रॉब्लम है तो फेशियल न करें।

- फेशियल के तुरंत बाद धूप में नहीं निकलना चाहिए।

- दिन के बजाय रात में फशियल करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

आईब्रो बनाते समय

- खुद से आईब्रोज बना रही हैं तो ऐसी जगह पर बनाएं जहां रोशनी भरपूर हो वरना शेप का सही अंदाजा नहीं लगेगा।

- प्लकर की मदद से आईब्रोज बनाने वाली हैं तो दर्द न हो इसके लिए पहले आईब्रोज पर बर्फ लगाएं और उसके बाद  मॉश्चराइजर से मसाज कर लें। इसके बाद प्लकर का इस्तेमाल करें।

- इंफेक्शन से बचने के लिए एंटीसेप्टिक क्रीम या लोशन को आईब्रोज पर जरूर लगा लें।

पेडीक्योर-मैनीक्योर

- सबसे पहले तो हाथ-पैर के नेल पॉलिश निकाल लें। क्रीम से उंगलियों की मसाज करें।

- डेड स्किन को निकाल लें।

- नाखूनों को काट कर उसकी फाइलिंग कर शेप दे दें।

- नेल पॉलिश हटाने के लिए रिमूवर का ही इस्तेमाल करें।

- गर्म पानी में कुछ देर हाथ-पैरों को भिगोकर रखें जिससे वो थोड़े सॉफ्ट हो जाएं।

- फिर स्क्रबिंग करें। जिससे डेड स्किन निकल जाएगी उसके बाद धोकर लोशन लगा लें।

Pic credit- pexels

chat bot
आपका साथी