DIY Aloe Vera Oil: बालों को बनाना है घना और मुलायम, तो ऐसे तैयार करें ऐलोवेरा ऑयल

DIY Aloe Vera Oil एलोवेरा जेल प्राकृतिक होने की वजह से नुकसान नहीं पहुंचाता साथ ही यह हर जगह उपलब्ध भी होता है। ख़ासतौर पर भारत में तो इसे एक आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है जो सेहत से लेकर त्वचा और बालों को फायदा पहुंचाता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 05:14 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 05:14 PM (IST)
DIY  Aloe Vera Oil: बालों को बनाना है घना और मुलायम, तो ऐसे तैयार करें ऐलोवेरा ऑयल
बालों को बनाना है घना और मुलायम, तो ऐसे तैयार करें ऐलोवेरा ऑयल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Aloe Vera Oil Benefits: ऐलोवेरा के फायदे तो आपने कई बार सुने होंगे। इसे त्वचा पर लगाने के फायदे, इसे खाने के फायदे और उसके जूस पीने के फायदे। एलोवेरा हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। एलोवेरा जेल प्राकृतिक होने की वजह से नुकसान नहीं पहुंचाता, साथ ही यह हर जगह उपलब्ध भी होता है। ख़ासतौर पर भारत में तो इसे एक आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है, जो सेहत से लेकर त्वचा और बालों को फायदा पहुंचाता है।

ऐलो वेरा जेल के फायदे तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन कभी एलोवेरा के तेल के बारे में सुना है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। ऐलोवेरा का तेल बालों की ग्रोथ और उन्हें घना व मुलायम बनाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

ज़्यादातर लोग बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए डॉक्टर से मदद लेते हैं, जो सही है, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जिनकी मदद से आप बालों से जुड़ी परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। जैसे ऐलोवेरा की मदद से बाल न सिर्फ बाल मुलायम, मज़बूत और जल्दी बढ़ते हैं, बल्कि डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है।

एक बार ऐलोवेरा के तेल का भी उपयोग करें और देखें इसके फायदे। आइए जानें ऐलोवेरा ऑयल के फायदे

1. रूसी से मिलेगा छुटकारा

बालों में रूसी की समस्या आम है, जिससे ज़्यादातर लोग परेशान रहते हैं। ऐलोवेरा में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व बालों के स्कैल्प से रूसी को निकालकर बालों को सिल्की बनाने में मदद करते हैं। एलोवेरा ऑयल में पाए जाने वाले फैटी एसिड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रूसी को दूर करने का काम करते हैं। इसके साथ ही एलोवेरा स्‍कैल्‍प की खुजली को दूर करने में भी कारगर साबित होता है।

2. झड़ना होगा बंद

रूसी की वजह से बाल काफी झड़ते हैं। इसके अलावा भी बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। बालों का झड़ना रोकने के लिए आप ऐलोवेरा तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में विटामिन-ए, सी और ई मौजूद होता है। यह तीनों विटामिन बालों की कोशिकाओं को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा एलोवेरा विटामिन बी-12 और फॉलिक एसिड से भी भरपूर होता है।

3. तेज़ी से बढ़ते हैं बाल

अगर आप बालों को बढ़ाने का सोच रही हैं, तो एलोवेरा ऑयल आपके काफी काम आ सकता है। आपको सिर्फ ऐलोवेरा ऑयल से सिर पर मसाज करनी है। यह तेल स्कैल्प में ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और उसे साफ भी रखता है। जिससे बाल तेज़ी से बढ़ते हैं।

घर पर बनाएं ऐलोवेरा तेल

- एक एलोवेरा की पत्ती लें।

- आधा कप नारियल का तेल लें।

- एलोवेरा की ताज़ी पत्‍ती से चाकू की मदद से जेल निकाल लें।

- अब नारियल तेल में इस जेल को मिला लें।

- आप नारियल तेल के अलावा किसी और तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

chat bot
आपका साथी