लुक्स को करती हैं इफेक्ट शेविंग से पहले और बाद में की जाने वाली ये छोटी-छोटी गलतियां

शेविंग सिर्फ एक काम है ऐसा सोचकर उसे जल्दी-जल्दी निपटाने के चक्कर में पुरुष कई ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं जिसका असर उनके लुक्स पर पड़ता है। जानेंगे शेविंग का सही तरीका।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 03:59 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 03:59 PM (IST)
लुक्स को करती हैं इफेक्ट शेविंग से पहले और बाद में की जाने वाली ये छोटी-छोटी गलतियां
लुक्स को करती हैं इफेक्ट शेविंग से पहले और बाद में की जाने वाली ये छोटी-छोटी गलतियां

चेहरा हमारी पर्सनैलिटी का आइना होता है ये बात बिल्कुल सच है। मीटिंग हो या डेटिंग, चेहरे के हाव-भाव आपके अंदर चल रहे भावों को काफी हद तक बयां कर देते हैं। इसलिए इस ओर खास तौर से ध्यान देना चाहिए। महिलाओं की तुलना में पुरुषों की स्किन रफ एंड टफ होती है, साथ ही वो इस पर कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स भी करते रहते हैं। जो कई बार तो पॉजिटिव रिजल्ट देते हैं और कई बार निगेटिव। लेकिन शेविंग के पहले और बाद में की जाने वाली गलतियां का डायरेक्ट इफेक्ट लुक्स पर पड़ सकता है। जानेंगे इन गलितयों के बारे में और कैसे करें उन्हें अवॉयड।     

कभी न करें उल्टी शेविंग                                                                                                                    अक्सर पुरुष शेविंग को जल्द से जल्द निपटाने के लिए बालों के बढ़ने के उल्टे डायरेक्शन में शेव करते हैं। इससे शेविंग तो नो डाउट जल्दी हो जाती है, लेकिन फॉलिकल्स को नुकसान पहुंचता है। स्किन हार्ड होने लगती हैं। बालों की ग्रोथ भी उल्टी दिशा में होने लगती है। जिससे परेशानी होती है।

शेविंग से पहले मुंह धोना है जरूरी

शेविंग से पहले अपने चिन को पानी से भिगो लें। इससे स्किन सॉफ्ट हो जाती है। ड्राय स्किन पर शेविंग के दौरान अक्सर कटने-छिलने और मुहांसे की समस्या हो सकती है। स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए किसी माइल्ड शेविंग जेल का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। शेविंग क्रीम लगाने के बाद 3-5 मिनट रुककर शेविंग करनी चाहिए।

जरूरी है सही रेज़र का इस्तेमाल

स्किन के अनुसार रेजर चुनना बहुत ही जरूरी होता है। इससे किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की संभावना न के बराबर होती है। सेंसिटिव स्किन, मुंहासों वाली स्किन और हार्ड हेयर ग्रोथ वाली स्किन के लिए अलग-अलग तरह के रेजर मार्केट में अवेलेबल हैं। इन्हें ध्यान से चुनें। किसी तरह की एलर्जी होने पर टाइटेनियम ब्लेड वाले रेजर का इस्तेमाल करें।

अवॉयड करें ऑफ्टर शेव

शेविंग के बाद इस्तेमाल किए जाने वाले ऑफ्टर शेव स्किन के लिए नुकसानदेह साबित होते हैं। इसका कारण है इसमें मिले कई तरह के केमिकल्स। इससे इन्फेक्शन के कारण खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। सेंसिटिव स्किन पर इसका असर बहुत जल्द देखने को मिलता है। ऑफ्टर शेव में मिले फ्रेग्ररेंस खासतौर से त्वचा की नमी छीन लेते हैं। इसे बरकरार रखने के लिए किसी अच्छे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।

chat bot
आपका साथी