स्किन टोन के हिसाब से चुनें सही लिपकलर और पाएं हर एक मौके पर परफेक्ट लुक

मेकअप किट में अलग-अलग शेड की लिपस्टिक रखने की जगह वो शेड शामिल करें जो आपकी स्किन टोन के लिए परफेक्ट रहेंगे। इसके बारे में कम ही महिलाओं को पता होता है। तो आज हम जानेंगे स्किन टोन के हिसाब से परफेक्ट लिपस्टिक शेड।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 09:10 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:11 AM (IST)
स्किन टोन के हिसाब से चुनें सही लिपकलर और पाएं हर एक मौके पर परफेक्ट लुक
कोरल लिप शेड लगाए हुए खूबसूरत महिला

स्किन टोन के हिसाब से सही कलर की लिपस्टिक लगाने से आपको परफेक्ट लुक मिलता है। वरना गलत लिपस्टिक आपके लुक को खराब भी कर सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन सा लिपकलर किस स्किन के लिए है परफेक्ट...

ट्रेंड में है कोरल शेड

कोरल शेड का लिप कलर फॉर्मल लुक के साथ ही ब्राइट स्किन टोन पर भी सूट करता है। क्रीमी टेक्सचर होने की वजह से यह गर्ल्स के बीच में काफी ट्रेंड में है। आप इस शेड को ईवनिंग पार्टी या किसी छोटे मोटे फंक्शन में भी अप्लाई कर सकती है। यह आपको क्लासी लुक देता है। इसलिए आप इस शेड को अपने मेकअप किट में शामिल कर सकती हैं।

न्यूड शेड से दें नेचुरल लुक

आप अगर नेचुरल लुक के साथ-साथ बोल्ड लुक भी चाहती हैं तो आपके लिए न्यूड शेड या फिर ब्राउन शेड का लिपकलर बेस्ट ऑप्शन है। इस शेड को आप दिन और रात दोनों ही समय में लगा सकती हैं। लेकिन अगर आप न्यूड शेड की लिपस्टिक को अप्लाई कर रही हैं। तो आंखों का मेकअप बोल्ड रखें। यह कलर फेयर स्किन पर ज्यादा फबते हैं।

हॉट रेड कलर है बेहतरीन

यूं तो रेड कलर हर किसी का फेवरेट है पर ये कलर सभी पर नहीं अच्छा लगता है। यह फेयर स्किन पर अपना बेस्ट रिजल्ट देता है। क्लासी लुक के लिए आप रेड लिपस्टिक लगा सकती हैं। लेकिन इस कलर को अप्लाई करते वक्त आपको अपने फेस के मेकअप पर भी ध्यान देना होता है। इस कलर के साथ आपको फेस पर लाइट मेकअप ही करना चाहिए।

बेरी शेड है परफेक्ट

हर लड़की के पर्स में लिपस्टिक की खास जगह होती है। लेकिन इन दिनों जो शेड सबसे ज्यादा ट्रेंड में है, वह है डार्क बेरी। बेरी शेड बोल्ड और सेक्सी लुक का परफेक्ट कॉम्बो है। लाइट मेकअप और डार्क बेरी लिप्स आपको पार्टी में खास बना सकते हैं। बेरी लिपस्टिक शेड्स के साथ मेकअप अगर हल्का और न्यूड ही रखा जाए तो अच्छा है।

लाइट ब्राउन कलर है बेस्ट

लाइट ब्राउन कलर की लिपस्टिक काफी सालों से लेडीज की फर्स्ट च्वॉइस बनी हुई है। इससे फेस पर नेचुरल लुक देखने को मिलता है। इस लिपकलर के साथ आप न्यूड आइशैडो लगा सकती हैं या फिर आप लाइट ब्राउन लिपस्टिक के साथ स्‌मोकी आई मेकअप भी कर सकती हैं। इसके साथ ही यह कलर डार्क स्किन टोन पर ज्यादा सूट करता है।

Pic credit- unsplash

chat bot
आपका साथी