Anti Aging Herbs: जवान दिखना चाहती हैं तो आयुर्वेदिक चीजों से करें उम्र बढ़ने के लक्षणों को दूर, जानिए कैसे

Anti Aging Herbs आमतौर पर 30-35 साल की उम्र में स्किन पर एजिंग के लक्षण दिखने लगते हैं। इस उम्र में केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाय कुछ हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाए तो उम्र बढ़ने के असर को कम किया जा सकता है।

By Shahina NoorEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:21 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:21 PM (IST)
Anti Aging Herbs: जवान दिखना चाहती हैं तो आयुर्वेदिक चीजों से करें उम्र बढ़ने के लक्षणों को दूर, जानिए कैसे
हल्दी चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को कम करती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है तो स्किन पर उम्र बढ़ने के लक्षण भी साफ नज़र आने लगते हैं। उम्र बढ़ने के लक्षण सबसे पहले बालों और स्किन पर नज़र आते हैं। उम्र बढ़ने से स्किन बूढ़ी दिखने लगती है, स्किन पर झुर्रियों,झाइयां और महीन लकीरें दिखने लगती हैं, जिनसे चेहरे पर बुढ़ापा साफ दिखता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी उम्र ज्यादा नहीं होती लेकिन उनकी स्किन बूढ़ी दिखती है। ऐसे लोगों की स्किन की कसावट कम उम्र में ही कम हो जाती है। आमतौर पर 30-35 साल की उम्र में स्किन पर एजिंग के लक्षण दिखने लगते हैं। इस उम्र में केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाय कुछ हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाए तो उम्र बढ़ने के असर को कम किया जा सकता है। आइए जानते है कि कौन-कौन से हर्ब्स स्किन पर उम्र के असर को कम कर सकते हैं।

हल्दी करेगी चेहरे की झुर्रियों का उपचार:

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी में मौजूद करक्युमिन स्किन की कई समस्याओं से बचाता है। हल्दी में एंटी-एजिंग, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को कम करते है।

जिनसेंग स्किन के लिए हेल्दी हर्ब्स:

जिनसेंग स्किन के लिए बेहद हेल्दी हर्ब्स है। ये ना सिर्फ बॉडी के लिए फायदेमंद है, बल्कि स्किन के लिए भी उपयोगी है। इसमें एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं, जिससे स्किन की समस्याओं जैसे झाइयों, झुर्रियों को कम किया जा सकता है। यह शारीरिक समस्याएं जैसे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ही तनाव भी कम कर सकता है।

ब्लूबेरी करेगी दाग धब्बों का उपचार: 

ब्लूबेरी कई पोषक तत्वों से भरपूर एक हेल्दी फल है, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण सबसे अधिक मौजूद होते हैं। यह गुण ही स्किन से झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल आप फेसपैक बना कर भी कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी