Pink Lips Remedy: सिलेब्रिटी जैसे गुलाबी होंठ चाहिए, तो आज़माएं ये 5 टिप्स

Pink Lips Remedy आपने अक्सर देखा होगा कि बॉलीवुड स्टार्स और मॉडल्स के होंठ पिंक और खूबसूरत दिखते हैं। ज़ाहिर है वह चेहरे के साथ अपने पूरे शरीर का खास ध्यान रखते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 05:00 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 05:00 PM (IST)
Pink Lips Remedy: सिलेब्रिटी जैसे गुलाबी होंठ चाहिए, तो आज़माएं ये 5 टिप्स
Pink Lips Remedy: सिलेब्रिटी जैसे गुलाबी होंठ चाहिए, तो आज़माएं ये 5 टिप्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pink Lips Remedy: गुलाबी, मुलायम और खूबसूरत होंठ हर लड़की की चाहत होते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर में होंठों की त्वचा सबसे नाज़ुक और पतली होती है। इसलिए अक्सर प्रदूषण, धूल, धूप और नमी की कमी की वजह से आपके होंठ काले और रूखे हो जाते हैं। ये देखने में काफी बुरे लगते हैं और आपकी खूबसूरती में ख़लल डालते हैं।

आपने अक्सर देखा होगा कि बॉलीवुड स्टार्स और मॉडल्स के होंठ पिंक और खूबसूरत दिखते हैं। ज़ाहिर है वह चेहरे के साथ अपने पूरे शरीर का खास ध्यान रखते हैं। इसलिए गुलाबी होंठों की चाहत में लोग बाज़ार में मिलने वाले महंगे लिप बाम खरीदते हैं। इनमें मौजूद हानिकारक केमिकल आपके होंठों पर बुरा असर डालते है। ऐसे में आप खूबसूरत होंठों के लिए घरेलू तरीकों को आज़माएं। 

गुलाबी होंठों के लिए उपाय

1. गुलाबी होंठ के लिए गुलाब की पंखुड़ियां काम आ सकती हैं। इसके लिए आप तीन से चार गुलाब की पंखुड़ियों को रातभर दो बड़े चम्मच दूध में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इसे मसलकर पेस्ट बना लें। अब इसे होंठों पर लगाकर कुछ देर स्क्रब करें। फर्क देखने के लिए आपको कम से कम 15-20 रोज़ाना ऐसा करना होगा। 

2. एक बड़े चम्मच दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इससे होंठों पर 5 मिनट तक स्क्रब करें। इसके बाद इसे धोकर कोई अच्छा मॉइश्चराइज़र लगा लें। ऐसा हर दूसरे दिन सोने से पहले करें।

3. चुकंदर एक नैचुरल लिप बाम है। चुंकदर को काटकर इसका रस निकाल लें। कॉटन से अच्छी तरह पोंछने के बाद इसका रस लगाएं सुबह उठकर धो लें। हर रात सोने से पहले कुछ हफ्तों तक ऐसा करें। आप इसे शहद में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

4. एक छोटे चम्मच नींबू के रस में छोटा चम्मच ग्लिसरीन मिला लें। रात में सोने से पहले होंठों को अच्छी तरह साफ करके इसे रूई या उंगलियों की मदद से अच्छी तरह लगाएं। सुबह उठकर धो लें। कुछ हफ्तों तक हर रोज़ सोने से पहले ऐसा करें। आप चाहे तो ये मिक्सर बनाकर फ्रिज में भी रख सकती हैं।

5. एक बड़े चम्मच एलो वेरा जेल में एक छोटा चम्मच नारियल तेल मिला लें। इसे हर रात सोने से पहले लगाए। ये आपके होंठों का कालापन दूर करने के साथ रूखापन भी दूर करेगा।

chat bot
आपका साथी