अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

जासं चाईबासा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर चाईबासा प्रखंड में दो स्थानो पर किशोर-ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:45 PM (IST)
अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन
अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

जासं, चाईबासा : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर चाईबासा प्रखंड में दो स्थानो पर किशोर-किशोरियों के साथ सेंटर फॉर कैटेलाइजिग चेंज ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर बारीपोखरी गांव में 15 किशोर-किशोरियों ने हिस्सा लिया। जिसमें चित्रांकन, कविता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ चित्रांकन के लिए सुप्रिया देवगम, सर्वश्रेष्ठ कविता पाठ के लिए अरुण देवगम एवं सर्वश्रेष्ठ निबंध लेखन के लिए शांति देवगम को पुरस्कृत किया गया। दूसरी ओर डिलियामार्चा गांव में 20 किशोर किशोरियों ने चित्रांकन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम अस्मिता तियु, द्वितीय अलीशा तियु एवं तृतीय जीवन तियु रहे। इस अवसर पर उपस्थित एएनएम संध्या कुमारी एवं सहिया मेंजो तियु ने उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कृत कर उनकी हौसलाफजाई की।

chat bot
आपका साथी