आजसू की नीति व सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाएं : सुदेश महतो

पश्चिमी सिंहभूम जिला आजसू पार्टी की ओर से सोमवार को बाल मंडली में जिले के सभी नवनिर्वाचित प्रखंड पदाधिकारियों का अभिनंदन सह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:26 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:26 AM (IST)
आजसू की नीति व सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाएं : सुदेश महतो
आजसू की नीति व सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाएं : सुदेश महतो

जासं, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला आजसू पार्टी की ओर से सोमवार को बाल मंडली में जिले के सभी नवनिर्वाचित प्रखंड पदाधिकारियों का अभिनंदन सह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर महतो ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पश्चिम सिंहभूम जिला प्रभारी सपन कुमार सिंहदेव एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय प्रशिक्षण सचिव सह अखिल झारखंड अनुसूचित जनजाति महासभा के प्रदेश संयोजक दामू बांड्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने वर्चुअल रूप से उपस्थित होकर नवनिर्वाचित प्रखंड पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में सुदेश महतो ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में 100 सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य करें। पार्टी की सभी अनुषंगी इकाई का गठन कर संगठन की नीति एवं सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करें। वादाखिलाफी के विरोध में 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर पार्टी आंदोलन करेगी। पिछड़ी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण, स्थानीय नीति का निर्धारण, पारा शिक्षकों को नियमित करने, बेरोजगारी भत्ता आदि चुनावी वादे कागजों में ही गई हैं। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पूरे राज्य में पार्टी मनाएगी। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष व सचिव से केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सीधा संवाद कर संगठन मजबूती के मंत्र दिये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलाल मुंडा, संतोष महतो, सनातन प्रधान, शिव प्रताप सिंहदेव, अनादि महतो, गोविद गोप, सुजीत गिरी, दिनेश महतो, नंदलाल बिरुवा, रिको सांडिल, चंद्रमोहन सिकू, श्रीराम हेंब्रम, संतोष मुंडा, मनोज सिंह, लालू महतो, सोमाय सोय, दीनू बोयपाई आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय सचिव संतोष महतो ने किया।

chat bot
आपका साथी