मझगांव में सास से झगड़कर गर्भवती महिला ने खुद को लगाई आग, मौत

मझगांव थाना अंतर्गत नयागांव पंचायत के शारदा गांव में 33 वर्षिय गर्भवती महिला सुशीला पात्रो ने आत्मदाह कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 08:47 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 08:47 PM (IST)
मझगांव में सास से झगड़कर गर्भवती महिला ने खुद को लगाई आग, मौत
मझगांव में सास से झगड़कर गर्भवती महिला ने खुद को लगाई आग, मौत

संवाद सूत्र, मझगांव : मझगांव थाना अंतर्गत नयागांव पंचायत के शारदा गांव में 33 वर्षिय गर्भवती महिला सुशीला पात्रो ने आत्मदाह कर लिया। सोमवार शाम लगभग पांच बजे सास धुड़ी देवी के साथ मामूली विवाद होने पर घर के अंदर दरवाजा बंद कर केरोसीन डालकर खुद को आग लगा लिया। जिसके चलते सुशीला की मौत हो गई। मंगलवार सुबह घटना की सूचना स्थानीय थाना को मिलते ही डीएसपी प्रदीप उरांव, एएसआई विजय कुमार द्विवेदी, नरेश शाह व अजय कुमार रविदास ने दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। मृतका की छह साल की बेटी जोशना पात्रो से डीएसपी प्रदीप उरांव ने उड़िया भाषा में पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि उसके पिता दुर्योधन पात्रो सब्जी खरीदने के लिए बाजार गये थे। दादी के साथ मां की कहासुनी हुई। इसके बाद दादी घर से बस्ती निकल गई। इस बीच मां ने केरोसीन डालकर खुद को जला लिया। मृत महिला के पति ने बताया कि सुशीला ने सब्जी लाने को कहा था। इस वजह से वो बाजार गया था। मां से विवाद के बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। जब बाजार से वापस आया तो मुझे भतीजा सूरज पात्रो ने घटना की जानकारी दी। सुशीला से शादी करने के बाद जोड़ा के जुरुडीह (ओडिशा) में रहकर मजदूरी करता था लेकिन एक वर्ष पूर्व में सभी माइंस बंद होने के कारण रोजगार छिन गया। इस कारण परिवार गांव लौट आया। गांव में रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता हूं। डीएसपी प्रदीप उरांव ने मृतक सुशीला के पति दुर्योधन पात्रो, भतीजा सूरज पात्रो व सौतेली सास धुड़ी देवी से हर बिन्दु पर पूछताछ कर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया।

chat bot
आपका साथी