प. सिंहभूम जिले की महिला फुटबॉल टीम रामगढ़ रवाना

सीनियर अंतर जिला महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पश्चिम सिंहभूम जिले की टीम शनिवार को रामगढ़ (बरखाकाना) के लिए रवाना हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 07:18 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:22 AM (IST)
प. सिंहभूम जिले की महिला फुटबॉल टीम रामगढ़ रवाना
प. सिंहभूम जिले की महिला फुटबॉल टीम रामगढ़ रवाना

जासं, चाईबासा : सीनियर अंतर जिला महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पश्चिम सिंहभूम जिले की टीम शनिवार को रामगढ़ (बरखाकाना) के लिए रवाना हुई। सिंहभूम स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन के महासचिव सह झारखंड फुटबॉल संघ चेयरमैन मिथिलेश कुमार ठाकुर ने टीम के सभी खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराया एवं टीम को शुभकामनाएं दी। टीम में गोलकीपर : पानमती बिरुली, सोनामुनी सवैयां, रक्षक : सलमी कालुन्डिया, यशमति बानरा, मीनी सोरेन, राजलक्ष्मी पुरती, माधुरी बिरुली,अनीता हेस्सा, मध्यपन्ति में : अनुपमा सिकू, माया मरांडी, सुमन तियु, अग्रिम पंक्ति : सुमन मुर्मू, पोनामी बागे, बनफूल तुबिद, अमृता अंगरिया, कमल लता बिरुली, पुष्पा गोप, लक्ष्मी कुंकल, टीम प्रबंधक मनी आल्डा, प्रशिक्षक लव आल्डा शामिल है। टीम को रवाना करने में सिंहभूम स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन के अर्जुन बानरा, कुलचंद्र कुजूर, सुबोध खंडाइत, जीतु बारी व अनिल लकड़ा सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी