सेंट्रो कार से 122 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना पुलिस ने 122 किलो ग्राम गांजा के साथ एक आरोपित को सोमवार रात धर दबोचा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:12 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:12 PM (IST)
सेंट्रो कार से 122 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
सेंट्रो कार से 122 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना पुलिस ने 122 किलो ग्राम गांजा के साथ एक आरोपित को सोमवार रात धर दबोचा। सदर एसडीपीओ सह चक्रधरपुर प्रभारी एसडीपीओ दिलीप खलखो ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजय लिडा को सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक सेंट्रो कार में मादक पदार्थ (गांजा) सप्लाई के लिए झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में जा रहा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अजय लिडा ने गोईलकेरा थाना प्रभारी को एक टीम बनाकर जगह-जगह चेकिग अभियान चलाने की बात कही। इसके बाद गोईलकेरा थाना की पुलिस ने चेकिग अभियान चलाना शुरू किया तो इसी बीच एक सेंट्रो कार मनोहरपुर की ओर से आई। इसे रोकने के लिए पुलिस ने हाथ दिया तो नहीं रुकी। जब इसका पीछा किया गया तो आगे जाकर रुकी, लेकिन कार में सवार दो लोगों में एक अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया और एक को पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपित गोईलकेरा थाना के मछुआ टोली का नरसिंह मछुआ निवासी है। इसके पास से प्लास्टिक के कुल 49 पैकेट में करीब 122 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा का बाजार मूल्य लगभग 6 से 7 लाख रुपये अनुमान लगाया गया है। साथ ही सेंट्रो कार को गोईलकेरा पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर में लगवा दिया है। छापेमारी दल में गोईलकेरा थाना प्रभारी विकास कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मो. अमीर हजमा, सहायक अवर निरीक्षक विश्वनाथ कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मो. औरंगजेब खान व सशस्त्र बल शामिल था। सदर एसडीपीओ दिलीप खलखो ने बताया कि गांजा की खेप ओडिशा से जमशेदपुर जा रही थी। इसी दौरान गोईलकेरा थाना पुलिस ने एक सेंट्रो कार से गांजा बरामद कर लिया है। गांजा कहा से आ रहा था और कहां जा रहा था। इसका खुलासा अनुसंधान के क्रम में किया जाएगा। क्योंकि गांजा लाना और ले जाने वाले लोग बिल्कुल आम लोग होते है। असली माफिया तो बाहर ही रहता है। इसलिए अनुसंधान के क्रम में ओडिशा से किसके पास से माल आ रहा था और झारखंड के जमशेदपुर में किसके पास जा रहा था पुलिस इसको जरूर संज्ञान में लेगी, तभी इस तरह के मादक पदार्थ पर अंकुश लगाया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी