पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में उछाल के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

पश्चिम सिंहभूम चाईबासा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 07:34 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 07:34 PM (IST)
पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में उछाल के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी
पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में उछाल के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम चाईबासा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त मंत्री के निर्देशानुसार कालेज मोड़ चाईबासा के पेट्रोल पंप में केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की दर में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को एक दिवसीय विरोध-प्रदर्शन किया गया। विरोध- प्रदर्शन वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण सोय के नेतृत्व में किया गया। विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान कृष्ण सोय ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आज आमजन पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस भारी कीमतों में खरीदने के लिए बाध्य हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस में अप्रत्याशित वृद्धि से महंगाई आसमान छू रही है। इस कारण से देश की अर्थ व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है। अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता प्राप्त करने वाली मोदी सरकार का सबसे बुरा दिन देखने को मिल रहा है। अब केंद्र सरकार की नीयत और नीति से आम जनता रूबरू हो चुकी है। तुरी सुंडी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस जैसी चीजों में अप्रत्याशित वृद्धि से किसानों, मेहनतकश मजदूरों, गरीबों एवं आमजनों पर महंगाई का असर पड़ा है। इस समय जरूरत के खाद्यान्न सामग्रियों में महंगाई का प्रभाव देखने को मिल रहा है। अब सचमुच में मोदी सरकार वादा खिलाफी कार्यों में व्यस्त है और मन की बात में उलझाकर देश को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। विरोध-प्रदर्शन में बिरसा कुंटिया, तरूण पुरती, प्रेम पुरती, विक्रम बुड़ीउली, संतोष सुंडी, संजीव बागे, सिदिऊ तुबिद, मायाधर बेहरा, सिद्धार्थ होनहागा, फागुन कालुंडिया, किशन पुरती, संतोष सिन्हा, जगमोहन कुंटिया, सुखमोहन कुंटिया, मुन्ना मछुवा, मुन्ना पुरती आदि शामिल थे।

------------------

नोवामुंडी में भी पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : पचायसाई रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को नोवामुंडी कांग्रेस प्रखंड कमेटी की ओर से डीजल पेट्रोल की मूल्यवृद्धि को लेकर विरोध जताया गया। इसका नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान ने किया। मौके पर पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष कुतुबुद्दीन खान, कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसलुद्दीन खान, रूप सिंह लागुरी, राणा बोस, अमीर अंसारी, दानिश हुसैन, सूरज मुखी, मामूर अंसारी, प्रफुल्लो दास, सूरज नायक, वंशराज सिंह, प्रकाश, सूरज, सुजीत, बबलू आदि मौजूद थे।

---------------

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के लिए कांग्रेस ने केंद्र को कोसा

संवाद सूत्र जगन्नाथपुर : पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिकू के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगन्नाथपुर-हाटगम्हरिया सड़क स्थित पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन किया। विधायक सोनाराम सिकू ने केंद्र सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद लगातार डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि की जा रही है। एक माह के भीतर पांच रुपये दाम बढ़ गए हैं। 50-55 रुपये प्रति लीटर में बिकने वाला डीजल व पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

chat bot
आपका साथी