महागठबंधन की सरकार में किसानों का समय पर नहीं हो रहा धान क्रय : पुत्कर हेंब्रम

पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड में पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम के नेतृत्व में भाजपाइयों ने खेतों में धरना दिया। इस मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल गिलुवा व पिछड़ी जाति मोर्चा के जिला महामंत्री संजय अखाड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:03 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:03 PM (IST)
महागठबंधन की सरकार में किसानों का समय पर नहीं हो रहा धान क्रय : पुत्कर हेंब्रम
महागठबंधन की सरकार में किसानों का समय पर नहीं हो रहा धान क्रय : पुत्कर हेंब्रम

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड में पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम के नेतृत्व में भाजपाइयों ने खेतों में धरना दिया। इस मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल गिलुवा व पिछड़ी जाति मोर्चा के जिला महामंत्री संजय अखाड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे। इस दौरान पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम ने कहा कि महागठबंधन सरकार के शासनकाल में किसानों का समय पर धान क्रय तक नहीं हो रहा है। साथ ही किसानों का दो लाख तक ऋण माफी नहीं किया गया है। जबकि राज्य सरकार ने भी ऋण माफी की घोषणा की थी, लेकिन आज तक किसानों का ऋण माफी नहीं हुआ है। किसान अपने आपको राज्य सरकार से छला हुआ महसूस कर रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से उन योजनाओं को जमीन पर अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा है। किसानों को चौतरफा मार झेलनी पड़ रही है। मानसून आ गया है। किसानों को खेतों में धान बीज छींटने का समय चल रहा है, लेकिन लैंपसों में अभी तक धान बीज नहीं नसीब हुआ है। किसान रोजाना अपने-अपने क्षेत्र के लैंपस में जाते हैं और ताला लटका देख वापस आ जाते हैं। इनकी ओर ना ही महागठबंधन की सरकार का ध्यान जा रहा है और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सोच जा रही है। समय रहते खेतों में धान का छींटा नहीं पड़ने से धान की फसल पर बुरा असर पड़ेगा।

---------------

शहीद पोटो हो स्मारक के समक्ष दिया धरना

संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हेमंत सरकार को विफल बताते हुए मंडल अध्यक्ष राई भूमिज के नेतृतव में धरना प्रदर्शन किया। लगभग 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद पोटो हो की प्रतिमा पर पुष्पा अर्पित कर स्मारक के समक्ष बैठकर धरना दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राई भूमिज ने कहा राज्य की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है। राज्य के अन्नदाता परेशान हैं। इस अवसर पर अश्वनी चतर, गौतम महतो, संजय बारीक, मंजीत कोड़ा, हरीश तंती, सुभाष सिन्हा, विकास पोद्दार, सुजीत साव, मधु महतो, घनश्याम राठौर, बंगाली प्रधान, परमेश्वर महतो, विनय शरत प्रधान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी