दो युवाओं ने बच्ची के लिए किया रक्तदान

चक्रधरपुर प्रखंड के इंदकाटा गांव निवासी अरविंद प्रधान की 13 वर्षीय बच्ची की अचानक तबीयत खराब होने से उसे शहर के ऑक्सफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:37 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:15 AM (IST)
दो युवाओं ने बच्ची के लिए किया रक्तदान
दो युवाओं ने बच्ची के लिए किया रक्तदान

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के इंदकाटा गांव निवासी अरविंद प्रधान की 13 वर्षीय बच्ची की अचानक तबीयत खराब होने से उसे शहर के ऑक्सफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने ब्लड की कमी बताते हुए बच्चे के पिता अरविंद प्रधान को दो यूनिट एबी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की व्यवस्था करने को कहा। चक्रधरपुर में वाट्सएप ग्रुप ब्लड डोनर क्लब के सदस्य भास्कर कुंभकार तथा बबलू मंडल का ब्लड एबी पॅाजिटिव है। ग्रुप के सदस्य सदानंद होता ने भास्कर कुंभकार एवं बबलू मडंल से संपर्क कर अरविन्द प्रधान की बच्ची के लिए चाईबासा ब्लड बैंक जाकर रक्तदान करने का आग्रह किया। ब्लड डोनर क्लब के दोनों सदस्यों ने चाईबासा ब्लड बैंक जाकर रक्तदान किया।

chat bot
आपका साथी