कुईड़ा पुलिस पिकेट के दो जवान मिले कोरोना पॉजिटिव

गोईलकेरा के कुईड़ा स्थित पुलिस पिकेट के दो जवान शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:25 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 08:25 PM (IST)
कुईड़ा पुलिस पिकेट के दो जवान मिले कोरोना पॉजिटिव
कुईड़ा पुलिस पिकेट के दो जवान मिले कोरोना पॉजिटिव

संवाद सूत्र, सोनुवा : गोईलकेरा के कुईड़ा स्थित पुलिस पिकेट के दो जवान शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुवा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पराव माझी के मुताबिक ये दोनों जवान शनिवार को तबीयत खराब होने पर सोनुवा अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे थे। दोनों जवानों को बुखार था। इस दौरान अस्पताल में दोनों की कोविड एंटीजेन किट से जांच की गई। जिसमें दोनों जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद प्रभारी डॉक्टर द्वारा दोनों जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना जिला मुख्यालय को दी गई। प्रभारी डॉक्टर के मुताबिक दोनों जवानों को कोविड अस्पताल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी