सोनुवा-कुइड़ा मार्ग पर सफर नहीं आसां। गड्ढे में सड़क या सड़क में गड़्ढे

सोनुवा और गोईलकेरा प्रखंड की चार पंचायतों के करीब बीस हजार की आबादी को जोड़ने वाली सोनुवा- कुईड़ा मुख्य सड़क की जर्जर हालत ऐसी है कि यहां वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 08:16 PM (IST)
सोनुवा-कुइड़ा मार्ग पर सफर नहीं आसां। गड्ढे में सड़क या सड़क में गड़्ढे
सोनुवा-कुइड़ा मार्ग पर सफर नहीं आसां। गड्ढे में सड़क या सड़क में गड़्ढे

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : सोनुवा और गोईलकेरा प्रखंड की चार पंचायतों के करीब बीस हजार की आबादी को जोड़ने वाली सोनुवा- कुईड़ा मुख्य सड़क की जर्जर हालत ऐसी है कि यहां वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। इस मार्ग पर अगर आप आवाजाही करते है तो सड़क के गड्ढे आपको दर्द दे सकते हैं। सोनुवा प्रखंड मुख्यालय से गोईलकेरा के कुइड़ा तक जाने वाली आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क की काफी समय से मरम्मत नहीं होने से पूरा सड़क गड्ढे से भर गया है। सड़क का हाल ऐसा है कि सड़क कम और गड्ढे अधिक नजर आ रहे हैं। इस सड़क से गुजरने वाले लोग गिरते पड़ते आवागमन कर रहे हैं। चार पहिया वाहन इस सड़क पर मुश्किल से चलते हैं और वाहन चालकों के मन में हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। लंबे समय इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे क्षेत्र के लोगों को अब तक जनप्रतिनिधियों ने निराश किया है। ग्रामीणों को हो रही परेशानियों की शिकायत मिलने के बाद जनता दल यूनाइटेड के जिला संयोजक बिश्राम मुंडा ने सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सड़क की जर्जर हालत देख उन्होंने स्थानीय विधायक सह सूबे की कैबिनेट मंत्री जोबा माझी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जोबा माझी इस क्षेत्र से लगातार चुनाव जीतती रही है। वर्तमान में मंत्री होने के बावजूद सड़क की ऐसी हालत सरकार के कामकाज को दर्शाता है। जिला मुख्यालय को जोड़ती है यह सड़क

सोनुवा-कुईड़ा मुख्य सड़क कुइड़ा से सैतवा होते हुए जिला मुख्यालय चाईबासा को भी जोड़ती है। कुईड़ा से सैतवा होते हुए चाईबासा तक नई सड़क बन चुकी है। आठ किमी सड़क बनने से लोगों को जिला मुख्यालय चाईबासा जाने में काफी सुविधा होगी।

chat bot
आपका साथी