त्योहारी सीजन में टमाटर ने किया लाल

त्योहारी सीजन में एक बार फिर से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। टमाटर के बढ़े दाम जहां लोगों को लाल किए हुए हैं वहीं प्याज ने एक बार फिर लोगों को रुलाने का प्लान तैयार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 07:07 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 07:07 PM (IST)
त्योहारी सीजन में टमाटर ने किया लाल
त्योहारी सीजन में टमाटर ने किया लाल

जागरण संवाददाता, चाईबासा : त्योहारी सीजन में एक बार फिर से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। टमाटर के बढ़े दाम जहां लोगों को लाल किए हुए हैं वहीं प्याज ने एक बार फिर लोगों को रुलाने का प्लान तैयार कर लिया है। कोरोना संक्रमण के प्रभाव से लोग जैसे-जैसे उभर रहे हैं, महंगाई भी उसी रफ्तार से बढ़ भी रही है। खाद्य सामग्री तेल, दाल के बाद सब्जियों के बढ़ते दाम ने लोगों के घरों का बजट ही गड़बड़ा कर रख दिया है। वहीं सब्जी दुकानदार हरि राम कुमार ने कहा कि बरसात के बाद सब्जियों के दाम हर साल बढ़ते हैं। लेकिन इस वर्ष थोड़ा ज्यादा ही दाम बढ़ा हुआ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर आ चुकी है लेकिन अभी भी बरसात हो ही रही है। इससे सब्जियों को काफी नुकसान होता है। खेत में सब्जी है तो वह सड़ जाती है। घर में सब्जी तोड़कर रख नहीं सकते हैं। हम लोग छोटे व्यापारी हैं, बाजार में जिस दाम से सब्जी मिलती है उसी हिसाब से हम सभी बेचते हैं।

------------------------

सब्जियों के दाम, प्रति किलो रुपये में,

- टमाटर - 60

- लौकी - 40

- बीम - 120

- करेला - 60

- भिड़ी - 50

- परवल - 60

- बैगन - 50

- बरबट्टी - 40

- बंध गोभी - 60

- फूलगोभी - 80

- शिमला मिर्च - 160

- प्याज - 60

- आलू - 30

- अदरक - 80

- लहसुन - 100

- हरी मिर्च - 120

- कच्चू - 50

- गाजर - 60

- खीरा - 40

- ब्रॉक्ली - 120

- मूली - 30

- पटल - 60

chat bot
आपका साथी