तोलोंग सिकी लिपि की पुस्तकों का किया विमोचन

रविवार को चक्रधरपुर के चाला आयंग स्थल पेल्लो टुंगरी बनमालीपुर सरना भवन में उरांव सरना समिति चक्रधरपुर ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 08:22 PM (IST)
तोलोंग सिकी लिपि की पुस्तकों का किया विमोचन
तोलोंग सिकी लिपि की पुस्तकों का किया विमोचन

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : रविवार को चक्रधरपुर के चाला आयंग स्थल पेल्लो टुंगरी बनमालीपुर सरना भवन में उरांव सरना समिति चक्रधरपुर ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में मानकी मुंडा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह चैनपुर पीड़ मानकी कृष्णा सामड शामिल हुए। इस अवसर पर उरांव यानी कुडूख भाषा की तोलोंग सिकी लिपि में लिखित कक्षा पहली से पांचवी तक की पाठ्य पुस्तकों का विमोचन किया गया। तोलोंग सिकी लिपि के शोधकर्ता एवं पुस्तकों के लेखक डॉ. नारायण उरांव हैं। विमोचन के उपरांत भाषाई शिक्षकों को इन पुस्तकों का वितरित किया गया। मौके पर किरण खलखो, गीता उरांव, राजेश मिज, संचारी कच्छप, गोल्डन लकड़ा, सीमा खलखो, द्रौपदी उरांव समेत कुडूख भाषा के 18 शिक्षकों को मुख्य अतिथि के हाथों से पुस्तक का वितरण किया गया। इस अवसर पर चक्रधरपुर पीड़ मानकी रामेश्वर सामड, केरा पीड़ मानकी सिद्देश्वर सामड, मुंडा माधो केराई, मुंडा अमर सिंह बोदरा, मुंडा बुधराम उरांव, युवा महासभा के पदाधिकारी श्रीराम सामड, मथुरा गागराई, सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत तिर्की, सचिव रामदास, कोषाध्यक्ष विमल खलखो, पूर्व पदाधिकारी बुधराम लकड़ा, बबलू लकड़ा, रांका टोप्पो, मंगरा कोया, कुढि़या कुजूर, गणेश मिज, अरुण टोप्पो, सूरज टोप्पो, अमित लकड़ा, राजेश मिज अनिल कच्छप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी