महिला आरपीएफ जवानों ने मुंबई में झटके मेडल

चक्रधरपुर रेल मंडल की महिला आरपीएफ जवानों ने मुंबई में चल रहे 28वें अखिल भारतीय चैंपियनशिप में एक गोल्ड एक सिल्वर और ब्रांज मेडल जीतकर मंडल का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:06 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:06 PM (IST)
महिला आरपीएफ जवानों ने मुंबई में झटके मेडल
महिला आरपीएफ जवानों ने मुंबई में झटके मेडल

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल की महिला आरपीएफ जवानों ने मुंबई में चल रहे 28वें अखिल भारतीय चैंपियनशिप में एक गोल्ड, एक सिल्वर और ब्रांज मेडल जीतकर मंडल का नाम रोशन किया है। चक्रधरपुर में तैनात महिला आरपीएफ कांस्टेबल प्रगति शर्मा ने 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं चक्रधरपुर की महिला आरपीएफ कांस्टेबल पूषण मुंडा ने 10 किलोमीटर की दौड़ में सिल्वर पदक तथा राउरकेला की महिला आरपीएफ कांस्टेबल प्रियंका राउत ने 100 मीटर की दौड़ में ब्रॉंज मेडल झटका है। चक्रधरपुर रेल मंडल की आरपीएफ महिला जवानों की इस कामयाबी से मंडल के आरपीएफ के साथ-साथ सभी रेलकर्मी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ज्ञात हो कि की मध्य रेल मुंबई में रेल सुरक्षा बल की 28वीं अखिल भारतीय आरपीएफ एथलेटिक चैंपियनशिप 2021 का आयोजन किया गया था। मुंबई यूनिवर्सिटी ग्राउंड, मरीन लाइन्स मुंबई में आयोजित यह प्रतियोगिता 20 से 23 अक्टूबर तक चली। चार दिवसीय मेगा इवेंट में 16 विभिन्न रेलवे जोन और रेलवे सुरक्षा विशेष बल के 318 आरपीएफ जवानों ने भाग लिया था। जिसमें 212 पुरुष और 106 महिला आरपीएफ जवान प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए थे। देशभर के एथलीट के बीच चक्रधरपुर की महिला आरपीएफ जवानों ने अपना दमखम दिखाकर सब चौंका दिया। साऊथ ईस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार ने सभी विजेता खिलाडियों को बधाई दी है।

------------------

पांच घंटे बंद रहेंगी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम, नहीं कर पाएंगे टिकट की बुकिग

फोटो संख्या : 8

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : कोलकाता के पीआरएस डेटा सेंटर में मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण टिकट जनरेशन 23 अक्टूबर की रात 23.45 बजे से 24 अक्टूबर की सुबह 05 बजे तक नहीं होगा। इस दौरान पांच घंटे तक पैसेंजर्स टिकट नहीं बना सकेंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम कार्य नहीं करेगा। जिस कारण पैसेंजर्स टिकट नहीं बनेंगे। इस दौरान यात्री ट्रेनों से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त नहीं कर पाएंगे। वहीं अन्य सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। पीआरएस डेटा सेंटर में मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्वी रेलवे, ईस्ट कोस्ट रेलवे, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे और ईस्ट सेंट्रेल रेलवे में इंटरनेट बुकिग, इन्क्वायरी और अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और असम में यात्रियों को परेशानी होगी। ज्ञात हो कि रेलवे का टिकट जेनरेशन पहले भी कुछ समय के लिए बंद हुआ था। इससे पहले अगस्त में दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस तरह का नोटिफिकेशन जारी किया था। बताया था कि नया डेटा सेंटर स्थापित किया जा रहा है। जिस कारण टिकट बुकिग करने में परेशानी होगी।

chat bot
आपका साथी