चक्रधरपुर मार्ग पर अलग-अलग सड़क हादसे में तीन घायल

चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बोड़दा पुल के पास गुरुवार की दोपहर को करीब तीन बजे अज्ञात कार की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 07:31 PM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2020 07:31 PM (IST)
चक्रधरपुर मार्ग पर अलग-अलग सड़क हादसे में तीन घायल
चक्रधरपुर मार्ग पर अलग-अलग सड़क हादसे में तीन घायल

संवाद सहयोगी, चाईबासा : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बोड़दा पुल के पास गुरुवार की दोपहर को करीब तीन बजे अज्ञात कार की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया। इनमें 50 वर्षीय जोंडको डांगिल और 15 वर्षीय बुधराम डांगिल शामिल हैं। दोनों बाइक सवार गोइलकेरा के घोड़ाडुबा के रहने वाले हैं। वहीं मामूली रूप से जख्मी बाइक सवार का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना में जोंडको को सिर में चोट लगी है उसका एक पैर भी टूट गया है। बुधराम को भी पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। वहीं एक अन्य घटना में चाईबासा चक्रधरपुर मार्ग स्थित लोरदा गांव के पास साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीद कर लौट रहे 11 वर्षीय सोनी जामुदा को अज्ञात वाहन धक्का मार कर फरार हो गया। जिस कारण उसे चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है।

chat bot
आपका साथी