दो अलग-अलग दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल

पांड्राशाली ओपी अंतर्गत चुरगुई लागिया के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से गम्हरिया निवासी 25 वर्षीय बीरबल तियु व टाकुरागुटू निवासी 26 वर्षीय नंदु बोदरा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 08:19 PM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 08:19 PM (IST)
दो अलग-अलग दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
दो अलग-अलग दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पांड्राशाली ओपी अंतर्गत चुरगुई लागिया के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से गम्हरिया निवासी 25 वर्षीय बीरबल तियु व टाकुरागुटू निवासी 26 वर्षीय नंदु बोदरा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बीच में बैठे आठ वर्षीय बच्चे को कोई चोट नहीं आई है। घटना में बीरबल तियु एवं नंदु बोदरा के सिर, चेहरे एवं हाथ मे गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाया और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। हेलमेट नहीं पहनने के कारण दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि पूजा के लिए बेल का पत्ता तोड़ने के लिए जंगल की ओर तीनों एक बाइक पर सवार होकर गए थे। वहीं दूसरी घटना में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक घायल घायल हो गया। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुलसाई के पास चाईबासा मुख्य मार्ग पर सुबह लगभग 10 बजे दो बाइक की भिड़ंत में महुलसाई निवासी 19 वर्षीय माइकल कुंकल घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। उसके हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है। दोनों घटना में बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। अगर हेलमेट पहने होते तो इतनी चोट नहीं लगती। जबकि जिला पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से लगातार हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

chat bot
आपका साथी