चाईबासा शहर की समस्याओं के खात्मे का होगा पुख्ता इंतजाम : रवि जैन

चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपाध्यक्ष विकास गोयल के नेतृत्व में प्रशिक्षु आइएएस सह चाईबासा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी रवि जैन से कार्यालय में मिलकर सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:23 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:28 PM (IST)
चाईबासा शहर की समस्याओं के खात्मे का होगा पुख्ता इंतजाम : रवि जैन
चाईबासा शहर की समस्याओं के खात्मे का होगा पुख्ता इंतजाम : रवि जैन

जागरण संवाददाता, चाईबासा : चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपाध्यक्ष विकास गोयल के नेतृत्व में प्रशिक्षु आइएएस सह चाईबासा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी रवि जैन से कार्यालय में मिलकर सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। चाईबासा चैंबर ने नगर परिषद एवं शहरी क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं की ओर रवि जैन का ध्यान आकृष्ट कराया। चाईबासा शहर में पेयजल विभाग एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत विभाग एवं दूरसंचार विभाग की ओर से पाइप लाइन बिछाने (भूमिगत वायरिग) के लिए शहर की अधिकांश सड़कों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है एवं पाइप लाइन बिछाने के उपरांत सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। नतीजतन आए दिन दुर्घटना होती है एवं आम जनमानस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चाईबासा शहर के मोक्ष स्थल मुक्तिधाम के चारों तरफ नगर परिषद की ओर से शहर का कचरा फेंका जा रहा है, जिससे शव दाह संस्कार के लिए गए आम जनमानस व नागरिकों को अत्यंत पीड़ा के साथ दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। चाईबासा शहर के हृदय स्थल जैन मार्केट चौक एवं पोस्ट ऑफिस चौक में लगी हाई मास्ट लाइट के अधिकांश बल्ब खराब हो चुके हैं इन्हें शीघ्र अति शीघ्र लगवाया जाए। चाईबासा शहर में यत्र-तत्र स्क्रैप गाड़ियां खड़ी हो गई हैं जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। इन गाड़ियों को उपयुक्त स्थान में स्थानांतरित करवाया जाए। चाईबासा शहर की नालियों की सफाई काफी दिनों से नहीं हुई है, इनकी सफाई जल्द से जल्द कराई जाए। चाईबासा शहर में कचरा डालने के लिए कचरा बॉक्स सभी वार्डों में लगवाया जाए ताकि कचरा रोड पर नहीं फेंका जा सके। चाईबासा चैंबर के प्रतिनिधियों की बात सुनने के बाद रवि जैन ने कहा कि समस्याओं का उचित निवारण शीघ्र किया जाएगा एवं पुख्ता किया जाएगा जो आने वाले भविष्य में भी कारगर होगा। प्रतिनिधिमंडल में सचिव संजय चौबे, शहरी विकास समिति के सभापति बिनोद कुमार दाहिमा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी