प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 125वां जन्म जयंती समारोह मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:49 PM (IST)
प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, चाईबासा : निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 125वां जन्म जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान शहर के टुंगरी स्थित नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात बांधपाड़ा दुर्गा मंदिर प्रांगण में दो ग्रुप में चित्रांकन प्रतियोगिता एवं बंगला भाषा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में बालक/बालिकाओं ने भाग लिया। शाम को सदर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसजेडीएवी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य रेखा कुमारी उपस्थित थीं। अतिथि में बंगाली सेवा समिति अध्यक्ष देवी शंकर दत्ता उपस्थित थे। निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के केन्द्रीय सलाहकार सह वरीय अधिवक्ता मदन मोहन दरीपा, केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार सतपथी, बिहार, झारखंड, ओडिशा अंचल के आंचलिक समिति के सचिव विपुल गुप्ता, चाईबासा शाखा की अध्यक्ष वंदना राय, शाखा सचिव तारा शंकर दत्ता उपस्थित थे। सभा का संचालन विश्वमय दत्ता ने किया। निबंध प्रतियोगिता में सीमा कुंडू, शिल्पी सतपथी, वर्षा दे , अंकण प्रतियोगिता ग्रुप ए में 5 से 10 वर्ष तक रूद्र पाल, प्रभात पाल एवं कृतिका बेला को एवं ग्रुप बी 11 से 16 वर्ष तक अदिति शर्मा, रिशु कर एवं रचना पाल को क्रमश: पुरस्कार दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें रेशमी पाल, प्रणव दरीपा, सौरभ घोष, ईशानी दे, अन्वेषा भद्र आदि ने अपने कला का प्रदर्शन किया। देवप्रिय सरकार ने सभी को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाशीष दास, ननी गोपाल दत्ता, स्वपन पात्र, वासुदेव वाला, अरुन नियोगी आदि ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी