एकजुट होगा समाज तभी होगा विकास, निषाद संघ का वनभोज 27 को

जागरण संवाददाता, चाईबासा :झारखंड निषाद विकास संघ पश्चिमी ¨सहभूम चाईबासा का स्थापना दिवस एवं पारिवारिक मिलन समारोह सह वन भोज कुजू नदी के तट पर 27 जनवरी को होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 11:45 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 11:45 PM (IST)
एकजुट होगा समाज तभी होगा विकास, निषाद संघ का वनभोज 27 को
एकजुट होगा समाज तभी होगा विकास, निषाद संघ का वनभोज 27 को

जागरण संवाददाता, चाईबासा : झारखंड निषाद विकास संघ पश्चिमी ¨सहभूम चाईबासा का स्थापना दिवस एवं पारिवारिक मिलन समारोह सह वन भोज कुजू नदी के तट पर 27 जनवरी को होगा। समारोह को सफल बनाने के लिए संघ के केंद्रीय पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी अपने सदस्यों के साथ प्रखंडों में बैठक कर रहे हैं। जिसके तहत शनिवार को झींकपानी प्रखंड और जगन्नाथपुर अनुमंडल में निषाद समाज की बैठक हुई। जगन्नाथपुर अनुमंडल के बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू निषाद ने किया। उन्होंने भविष्य में समाज के हित के लिए कार्यक्रम निरंतर करते रहने का आह्वान किया। बैठक में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमराज निषाद ने समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। समाज के हित के लिए कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। बैठक का संचालन केंद्रीय महासचिव मदन किशोर निषाद ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष महेंद्र निषाद सह सचिव राजू निषाद कोषाध्यक्ष ललन निषाद और महासचिव रोहन निषाद ने जानकारी दी कि संघ की अगली बैठक तातंनगर प्रखंड के कोकचो में होगी। उपाध्यक्ष आनंद निषाद, मनोज निषाद संयुक्त महासचिव घनश्याम साहनी ने जानकारी दी कि इस मिलन समारोह में वन भोज के साथ साथ समाज के विकास के लिए गोष्ठी भी की जाएगी जिसमें शादी ब्याह की समस्या और समाज के उत्थान पर चर्चा होगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे बच्चों और महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं भी रखी गई है। इस बैठक में लखन निषाद, कारा निषाद, रमेश निषाद, शेखर निषाद, बजरंगी निषाद, दिलीप निषाद, महावीर निषाद, विकास निषाद, राजकुमार साहनी, बिहारी राम निषाद, धीरज निषाद, हीरा लाल निषाद आदि समाज के लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी