चाईबासा-झींकपानी मार्ग पर लगा नौ घंटे जाम

चाईबासा : चाईबासा-चाईबासा-झींकपानी मार्ग पर लगातार जाम की स्थिति से छोटे चार पहिया वाहन व आने-जाने वाले लोग अजीज आ चुके हैं। सुबह छह बजे से जाम जो लगा वह दोपहर तीन बजे तक स्थिति वैसे ही बनी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:19 PM (IST)
चाईबासा-झींकपानी मार्ग पर लगा नौ घंटे जाम
चाईबासा-झींकपानी मार्ग पर लगा नौ घंटे जाम

चाईबासा : चाईबासा-झींकपानी मार्ग पर लगातार जाम की स्थिति से छोटे चार पहिया वाहन व आने-जाने वाले लोग अजीज आ चुके हैं। सुबह छह बजे से जाम जो लगा वह दोपहर तीन बजे तक स्थिति वैसे ही बनी रही। जबकि पेट्रो¨लग पुलिस लगातार जाम हटाने में लगी रही लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सबसे बड़ी बात कि इसी रास्ते में समाहरणालय, टाटा कॉलेज व कोल्हान यूनिवर्सिटी पड़ता है। इन जगहों पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन बना रहता है। समाहरणालय के सामने की स्थिति बहुत बुरी थी। सड़क पर तीन-तीन लाइन में कतारबद्ध मालवाहक ट्रक खड़े थे। ट्रक चालकों से जानकारी ली गई कि आप लोग कब से इस जाम में फंसे है तो उन्होंने बताया कि यह रोजाना इस रोड का सिस्टम बन गया है। माल लोड कर जहां जाना है उस जगह अगर 15 घंटे में पहुंचना है तो 32 से 35 घंटे लग रहे है। इसकी वजह से हम लोग परेशान हो चुके है। इसके बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी दिग्विजय ¨सह जाम की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने दल-बल के साथ पहुंचकर सड़क से वाहनों को खाली कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि जब सड़क पर ट्रकों को नहीं चलना है तो माइंस से ही रोक लगा देनी चाहिए। बेवजह ट्रक चालक सड़क में फंसकर परेशान होते है। इसके अलावा ट्रकों के जाम से चार पहिया छोटे वाहन के अलावा स्थानीय लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। माइंस से ट्रक निकलकर गंतव्य के पहले रोका जाएगा तो निश्चित जाम लगेगा।

chat bot
आपका साथी