लायंस क्लब की नई टीम ने ली शपथ

लायंस क्लब चाईबासा का 9वां शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार देर शाम चाईबासा में सादगी पूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लायंस 322 एके जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:05 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:05 PM (IST)
लायंस क्लब की नई टीम ने ली शपथ
लायंस क्लब की नई टीम ने ली शपथ

जासं, चाईबासा : लायंस क्लब चाईबासा का 9वां शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार देर शाम चाईबासा में सादगी पूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लायंस 322 एके जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार उपस्थित थे। सत्र 2021- 22 की नई टीम को शपथ लायन विवेक चौधरी, उप जिलापाल प्रथम 322 ए तथा नए सदस्यों को शपथ लायन सीमा भाजपाई ने दिलवाई। नए अध्यक्ष के तौर पर पंकज अग्रवाल, सचिव जुगल मुंधड़ा व कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने शपथ ली। मंच का संचालन लायन नीरज संदवार ने किया। लायंस क्लब में ऑक्सीजन बैंक तथा लायंस ऑफिस की शुरुआत के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराने के लिए एसआर रूंगटा ग्रुप के प्रतिनिधि को जिलापाल द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा क्लब के संचालन में मदद करने के लिए विजय अग्रवाल, शालिनी सर्राफ, मनोज जिदल, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण सोनी व गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरमुख सिंह खोखर को भी प्रशस्ति पत्र जिला पाल तथा उप जिलापाल द्वारा दिया गया। मंच की शोभा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शुभरा मजूमदार, रीजन चेयरपर्सन पूर्वी घोष व जोनल चेयरपर्सन सतोता दासगुप्ता ने भी बढ़ाई। शपथ ग्रहण समारोह के संयोजक कुणाल सर्राफ व मुकेश मोदी थे। नए सदस्यों के तौर पर टीवीएस शोरूम के साकेत चौबे, सुमित अग्रवाल व दीपक कुमार सिंह ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में क्लब के सभी सदस्य अपने परिवार के साथ उपस्थित थे। समारोह में जमशेदपुर से लायन विनोद विद्यार्थी, लायन संजीव कुमार व लायन शुभम भाजपाई तथा रांची से लायन अर्चना वर्मा उपस्थित थे। समारोह की शोभा डॉ. सौम्या सेनगुप्ता व डॉ. राजेश कुमार ने उपस्थित होकर बढ़ाई। क्लब के नए अध्यक्ष ने जिलापाल को आश्वस्त किया कि लायंस क्लब चाईबासा एक महिला क्लब व लिओ क्लब के स्थापना करने जा रही है।

chat bot
आपका साथी