बंगाल में चुनाव बाद हिसा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर पर धरना देकर किया विरोध

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट से ही जो हिसा शुरू हुई थी उसने मतगणना के बाद विकराल रूप धारण कर लिया है। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा कोलकाता पहुंचे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 08:05 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 08:05 PM (IST)
बंगाल में चुनाव बाद हिसा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर पर धरना देकर किया विरोध
बंगाल में चुनाव बाद हिसा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर पर धरना देकर किया विरोध

जागरण कार्यालय, चाईबासा : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट से ही जो हिसा शुरू हुई थी, उसने मतगणना के बाद विकराल रूप धारण कर लिया है। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा कोलकाता पहुंचे हैं। उनके आह्वान पर बुधवार को देश भर के साथ पश्चिमी सिंहभूम में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर से विरोध-प्रदर्शन किया। जिला के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक अपने घर पर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष विपिन पुरती ने कहा कि कोरोना और इसकी वजह से लगे लॉकडाउन को देखते हुए सड़क पर विरोध-प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है। शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए जिला कमेटी के पदाधिकारी व मंच-मोर्चा के अध्यक्ष समेत प्रखंड व पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ता अपने घर पर धरना दे रहे हैं। किसी-किसी ने अपने हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर बंगाल में हो रही हिसा की निदा की है। लगभग हर कोई बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने या वहां सेना उतारने की मांग कर रहा है। इधर, अपने घर पर धरना देते हुए पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनते ही भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या शुरू हो गई है। आज पूरा बंगाल भय के वातावरण में जी रहा है। राष्ट्रपति से मांग करता हूं कि ममता बनर्जी की सरकार को अविलंब अपदस्थ करें और राष्ट्रपति शासन लागू हो। भाजपा नेता चंदन झा, मणिकांत पोद्दार, राकेश पांडेय, भूषण पाट पिगुवा, केदार नायक, संजय पासवान, अक्षय खत्री, सन्नी पासवान, जय किशन बिरुली आदि ने अपने घर पर ही बैठकर ममता सरकार का विरोध किया।

chat bot
आपका साथी