प. सिंहभूम में भारत बंद का रहा व्यापक असर

किसान संघर्ष मोर्चा की ओर से सोमवार को आहूत भारत बंद का पश्चिम सिंहभूम जिले में व्यापक असर देखने को मिला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:05 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:05 PM (IST)
प. सिंहभूम में भारत बंद का रहा व्यापक असर
प. सिंहभूम में भारत बंद का रहा व्यापक असर

जासं, चाईबासा : किसान संघर्ष मोर्चा की ओर से सोमवार को आहूत भारत बंद का पश्चिम सिंहभूम जिले में व्यापक असर देखने को मिला। बंदी को आम जनता का भरपूर समर्थन मिला। जिले में एक भी दुकानें नहीं खुली। दवा दुकान, पेट्रोल पंप को छोड़ बाकी सब बंद रहीं। व्यवसायिक वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप रहा। केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों व कृषि बिल और देश में बेलगाम महंगाई के खिलाफ पूरा देश आंदोलित है। केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा का इजहार करते हुए लोगों ने स्वत: स्फूर्त ढंग से अपने-अपने दुकान एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखकर भारत बंद को सफल बनाया। भारत बंद को सफल बनाने के लिए शहीद पार्क चौक पर तृणमूल कांग्रेस, झामुमो, कांग्रेस, राजद व वाम दल समेत अन्य गैर भाजपा दलों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर सक्रिय रूप से भारत बंद का समर्थन किया। मौके पर मुख्य रूप से तृणमूल कांग्रेस से राधामोहन बनर्जी, महेंद्र जामुदा, विशाल कुमार निषाद, जेम्स एडवर्ड सोय, बिरसा देवगन, गुमदी मुदरिया, इंदु शेखर तिवारी, रंजन, झामुमो से सोनाराम देवगम, इकबाल अहमद, अंबिका रजत, हिमांशु, विशाल गोप, अनिल लकड़ा, कांग्रेस से रंजन बोयपाई, लखन बिरूली, त्रिशानु राय, बबलू दास, मुकेश कुमार, राजकुमार रजक आदि शामिल थे।

--------------------

कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली रैली

जासं, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण सोय के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बाइक से केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ पूरे जिला मुख्यालय चाईबासा शहर में पूरा दल-बल के साथ घूम-घूमकर बंद का समर्थन किया गया। साथ ही जुलूस के रूप में समर्थकों की ओर से केंद्र सरकार मुर्दाबाद, मोदी सरकार हाय-हाय की नारेबाजी पूरे शहर में की गई और महागठबंधन जिंदाबाद, किसान एकता जिंदाबाद का नारा लगाया गया। रैली में बिरसा कुंटिया, विपिन बिरूली, बीर सिंह बिरुली, प्रेम पुरती, तरूण पुरती, सावन बानरा, संतोष सिन्हा, संतोष सुंडी, मुकेश दास, पांडु कालुंडिया, दिकू सवौया, सोमा पुरती, राजेश कुंटिया, अजय पुरती, गोलू पुरती, मंगल पुरती, दिलीप कुदादा, संजीव बागे, शाशि आल्डा, मुन्ना मुखी, सुरेश हेम्बाम, सूरज मुंडा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी