शिक्षकों ने विधायक को समस्याओं से कराया अवगत

चाईबासा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम इकाई के प्रतिनिधिमंडल प्रधान सचिव उपेन्द्र प्रसाद और उपाध्यक्ष अशोक राम की अगुआई में विधायक दीपक बिरुवा से शिष्टाचार भेंट की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 07:21 PM (IST)
शिक्षकों ने विधायक को समस्याओं से कराया अवगत
शिक्षकों ने विधायक को समस्याओं से कराया अवगत

जासं, चाईबासा : चाईबासा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम इकाई के प्रतिनिधिमंडल प्रधान सचिव उपेन्द्र प्रसाद और उपाध्यक्ष अशोक राम की अगुआई में विधायक दीपक बिरुवा से शिष्टाचार भेंट की। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने जिले के विभिन्न प्रखंडों के शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने शिक्षा विभाग के उच्च पदाधिकारियों से बात कर समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। साथ ही सदर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की कमी रहने के कारण बच्चों की बढ़ाई बाधित होती है। साथ ही प्लस टू विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की घोर कमी है। इससे बच्चे सभी विषय की पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। अगर शिक्षकों की नियुक्ति समय पर हो जाए तो बच्चों को उच्च शिक्षा लेने का मौका मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में कृष्णा देवगम, दामु सुंडी, महेश पाट पिगुवा, क्रियाम बुड़ीउली, रामेश्वर टुंटिया, सुशील लागुरी, मेरी सरिता पुरती आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी