पुलिस को अवैध संबंध में पारा शिक्षक के हत्या की शंका

मझगांव थाना क्षेत्र के प्राथमिक मध्य विद्यालय बहारिया के पारा शिक्षक जगन्नाथ पाठ पिगुंवा हत्याकांड मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 08:50 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 08:50 PM (IST)
पुलिस को अवैध संबंध में पारा शिक्षक के हत्या की शंका
पुलिस को अवैध संबंध में पारा शिक्षक के हत्या की शंका

संवाद सूत्र, मझगांव : मझगांव थाना क्षेत्र के प्राथमिक मध्य विद्यालय बहारिया के पारा शिक्षक जगन्नाथ पाठ पिगुंवा हत्याकांड मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। शुरुआती अनुसंधान में यह बात सामने आ रही है कि जगन्नाथ पाठ पिगुवा की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई है। पुलिस को शक है कि कथित तौर पर संबंधित महिला के परिवार वालों ने ही घटना को अंजाम दिया है। हालाकि पुलिस ने अभी पुष्टी नहीं की है। मंगलवार को डीएसपी प्रदीप उरांव मामले की छानबीन करने के लिए मझगांव पहुंचे हुए थे। उन्होंने मझगांव पुलिस को उचित दिशा निर्देश दिया है। बकौल डीएसपी, पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब है। जांच सही दिशा में जा रही है। बहुत जल्द कांड के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। यहां बता दें कि शिक्षक जगन्नाथ पाठ पिगुवा बीते सात दिसंबर से ही लापता था। पारा शिक्षक की पत्नी हीरा पिगुवा को कुछ लोगों से 19 जनवरी को पति का शव चांगुडिया जंगल में पहाड़ पर एक पेड़ से लटके होने की सूचना मिली तो उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने 20 जनवरी को घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया था। शव पूरी तरह सड़ चुका था। केवल गला मांस व हड्डियां नजर आ रहीं थी। पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए शव को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजवाया है।

chat bot
आपका साथी